Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अर्शदीप को चोट लगी है या आठ बल्लेबाजों वाली रणनीति के कारण अंतिम एकादश से बाहर हैं?

admin by admin
September 11, 2025
in खेल, देश
0

दुबई, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच ठीक 223 दिन पहले 31 जनवरी 2025 को खेला था और भारतीय टीम ने एशिया कप के पहले मैच के लिए एकत्रित होने से पहले मुंबई में बस एक और मैच खेला था।

अर्शदीप 63 मैच में 99 विकेट चटकाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय बनने के बहुत करीब हैं।

लेकिन हैरानी की बात है कि उन्हें बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ मैच के लिए अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली।

उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला के दौरान भी बेंच पर ही समय बिताया (चौथे टेस्ट को छोड़कर जिसमें वह उंगली की चोट के कारण बाहर हो गए थे)।

एशिया कप से पहले वह सिर्फ उत्तर क्षेत्र के दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में मध्य क्षेत्र के खिलाफ खेले थे जहां वे इतने ज्यादा प्रभावशाली नहीं दिखे थे। यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि अर्शदीप के भारत की अंतिम एकादश में जगह बनाने में क्या रुकावट आ रही है। क्या यह कोई छोटी चोट है? या टीम प्रबंधन का आठवें नंबर तक बल्लेबाजी बढ़ाने और तीसरे विशेषज्ञ स्पिनर को खिलाने का आजमाया हुआ फॉर्मूला?

उम्मीद थी कि अर्शदीप एशिया कप के पहले मैच में यूएई के खिलाफ एक स्वाभाविक विकल्प होंगे, लेकिन सभी को हैरान करते हुए तीसरे विशेषज्ञ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया गया।

टीम प्रबंधन ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि अर्शदीप को कोई परेशानी थी या नहीं, लेकिन अगर ऐसा होता तो अब तक किसी और को टीम में शामिल कर लिया गया होता।

अर्शदीप ने यूएई के खिलाफ पहले मैच की पूर्व संध्या पर आईसीसी अकादमी में भारतीय नेट सत्र के दौरान ‘स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच’ एड्रियन ले रॉक्स के साथ काफी समय बिताया।

जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव तीनों को शुरुआती मैच में गेंदबाजी करनी थी लेकिन वैकल्पिक सत्र में उन्होंने आराम करने का फैसला किया जबकि अर्शदीप, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल इसमें शामिल थे।

लेकिन अर्शदीप ने गेंदबाजी करने के बजाय अपनी बल्लेबाजी को थोड़ा निखारने का फैसला किया। उन्होंने ले रॉक्स और गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल की देखरेख में फिटनेस अभ्यास किया।

उन्होंने करीब एक घंटे तक ‘स्प्रिंट’ और ‘स्ट्राइड्स’ किए और कई बार ऐसा लगा जैसे वह खेलने के लिए तैयारी में फिटनेस अभ्यास कर रहे हों।

अगर यह पूरी तरह से फिटनेस से जुड़ा मामला होता तो फिजियो कमलेश जैन भी सत्र की निगरानी करते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘अर्श ऊर्जा से भरपूर हैं। वह लगातार ट्रेनिंग करने के शौकीन हैं। उनकी दिनचर्या के बारे में ज्यादा अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने हाल में एनसीए में ‘ब्रोंको टेस्ट’ (स्प्रिंट रिपीट) में शानदार प्रदर्शन किया था।

Tags: अर्शदीप को चोट लगी है या
Previous Post

प्रतापगढ़ में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Next Post

SSB ने नेपाल में जेल तोड़कर भागे 60 संदिग्ध कैदियों को पकड़ा

Related Posts

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India
अंतराष्ट्रीय

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

July 31, 2026
Next Post

SSB ने नेपाल में जेल तोड़कर भागे 60 संदिग्ध कैदियों को पकड़ा

Recent Posts

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by admin
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को एकल पीठ के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें...

मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group