Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नोएडा: आपसी विवाद के चलते एक छात्र ने दूसरे छात्र की गोली मारकर की हत्या

admin by admin
September 10, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से दूसरे छात्र को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों छात्र बिमटेक कॉलेज से पढ़ाई कर रहे थे। घायल छात्र के के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में एसीपी के पद पर तैनात हैं। वारदात में इस्तेमाल हुई रिवॉल्वर लंदन में निर्मित है, तथा उसका लाइसेंस एसीपी के नाम है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) सुधीर कुमार ने बताया कि मंगलवार को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक निजी हॉस्टल मे कार्यरत सुरक्षा गार्ड दोपहर के समय हॉस्टल के कमरों की लाइट चेक करने के लिए गया, तो उसे एक कमरे से कराहने की आवाज सुनाई दी। उसने तत्काल वार्डन को सूचना दी।

कुमार ने बताया कि घटना के बाद वार्डन घटना स्थल पर गए और मेन गेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला।

उन्होंने कहा कि गेट नहीं खुलने के कारण पीछे की तरफ सीढ़ी लगाकर देखा गया तो दो लड़के फर्श पर पड़े हुए थे, जिनके शरीर से काफी खून बह रहा था।

कुमार ने कहा कि इसके बाद वार्डन ने पीछे की तरफ से बालकनी में उतरकर शीशा तोड़कर दरवाजा खोला।

उन्होंने बताया कि छात्रों की पहचान आंध्र प्रदेश के चिलकुलरी के निवासी और एमबीए के छात्र दीपक कुमार (22) और आगरा के रहने वाले व पीजीडीएम के छात्र देवांश चौहान (23) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि दीपक कुमार की मौत हो चुकी है तथा देवांश घायल है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जबकि मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों छात्र आपस में काफी घनिष्ठ मित्र थे, किसी कारणवश दोनों में विवाद हुआ तथा एक छात्र ने दूसरे को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली।

अपर उपायुक्त ने बताया कि घायल छात्र के होश में आने पर यह पता चलेगा कि पहले गोली किसने किसको मारी। उन्होंने बताया कि घायल छात्र देवांश के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में एसीपी के पद पर तैनात हैं।

कुमार ने बताया कि इस घटना में जिस रिवाल्वर का प्रयोग हुआ है वह लंदन की बनी हुई है, तथा उसका लाइसेंस देवांश के पिता सुरेंद्र सिंह चौहान के नाम से है।

Tags: नोएडा: आपसी विवाद के चलते एक छात्र
Previous Post

हमास का बयान: कतर में इजराइली हमले में हमारे पांच सदस्यों की मौत, सभी शीर्ष नेता सुरक्षित

Next Post

COURT: स्वेच्छा से किसी विवाहित पुरुष के साथ संबंध रखने पर गुमराह होने का दावा नहीं कर सकती शिक्षित महिला

Related Posts

Watch, अविमुक्तेश्वरानंद मामले सदन में बोले आदित्यनाथ हर व्यक्ति खुद को शंकराचार्य नहीं बता सकता
उत्तर प्रदेश

उप्र विधानसभा में हंगामे के बीच लोकसेवा अधिकरण (संशोधन) समेत 11 विधेयक पारित

August 4, 2026
Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत
उत्तर प्रदेश

Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत

August 4, 2026
कन्नौज में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश

कन्नौज में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो वायरल

August 4, 2026
उप्र विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आहूत
उत्तर प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सचिन यादव पूरे सत्र के लिए किया निलंबित

August 4, 2026
Next Post

COURT: स्वेच्छा से किसी विवाहित पुरुष के साथ संबंध रखने पर गुमराह होने का दावा नहीं कर सकती शिक्षित महिला

Recent Posts

Watch, अविमुक्तेश्वरानंद मामले सदन में बोले आदित्यनाथ हर व्यक्ति खुद को शंकराचार्य नहीं बता सकता

उप्र विधानसभा में हंगामे के बीच लोकसेवा अधिकरण (संशोधन) समेत 11 विधेयक पारित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों...

Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत

Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

प्रयागराज के शाहगंज थाना इलाके में मंगलवार को एक किराये के मकान में तीन लोगों की हत्या कर दी गई।...

कन्नौज में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो वायरल

कन्नौज में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

कन्नौज जिले के तिरवा क्षेत्र में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक के मेज पर सोने और कक्षा में विद्यार्थियों...

उप्र विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आहूत

विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सचिन यादव पूरे सत्र के लिए किया निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों के हंगामे के...

Noida : इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्टरी में आग बुझाते समय बीम गिरी, दो दमकलकर्मियों की मौत

Noida : इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्टरी में आग बुझाते समय बीम गिरी, दो दमकलकर्मियों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

नोएडा के एक औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली इकाई में लगी भीषण आग बुझाने के दौरान मलबा गिरने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group