Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हमास का बयान: कतर में इजराइली हमले में हमारे पांच सदस्यों की मौत, सभी शीर्ष नेता सुरक्षित

admin by admin
September 10, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

इजराइल ने गाजा में संघर्ष विराम के अमेरिकी प्रस्ताव के बीच मंगलवार को कतर में हमास नेतृत्व को निशाना बनाकर हमला किया। इसके बाद हमास ने एक बयान जारी कर कहा कि इजराइली हमले में उसके सभी शीर्ष नेताओं की जान बच गई, लेकिन निचले दर्जे के पांच सदस्यों की मौत हुई है।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने कहा कि इजराइल ने कतर में हमला करने से पहले अमेरिका को सूचित कर दिया था। अमेरिका ने कहा कि उसने कतर को भी इसकी जानकारी दे दी थी।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने पत्रकारों से कहा कि पश्चिम एशिया के लिए अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने हमले के संबंध में कतर को आगाह कर दिया था।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मानना ​​है कि इजराइली हमला एक ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’ है जिससे क्षेत्र में शांति को बढ़ावा नहीं मिलेगा।

लेविट ने कहा कि ट्रंप ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात कर “अपने विचार और चिंताएं स्पष्ट रूप से व्यक्त कीं।

हमास ने एक बयान में कहा कि उसके शीर्ष नेता हमले में बच गए, लेकिन निचले स्तर के पांच सदस्य मारे गए, जिनमें गाजा के लिए हमास के नेता और शीर्ष वार्ताकार खलील अल-हय्या का बेटा भी शामिल है।

कतर के गृह मंत्रालय ने बताया कि कतर के आंतरिक सुरक्षा बल के एक सदस्य की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। इस हमले के साथ ही हमास के खिलाफ इजराइल का अभियान और व्यापक हो गया। धमाके के बाद कतर की राजधानी दोहा के क्षितिज पर काला धुआं छा गया। अधिकारियों ने हमले की पुष्टि की है।

ऊर्जा संपन्न कतर अमेरिका का सहयोगी है और हजारों अमेरिकी सैनिकों की मेजबानी करता है। कतर युद्ध से पहले भी कई वर्षों तक इजराइल और हमास के बीच एक प्रमुख मध्यस्थ रहा है।

राजधानी दोहा में धुआं उठते देख कतर ने इसे ‘‘सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों का घोर उल्लंघन’’ बताते हुए इसकी निंदा की।

सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर हुए हमले से शुरू हुए युद्ध के बाद से हमास कई बड़े झटके झेल चुका है, इसके बावजूद यह संगठन गाजा में अब भी मौजूद है।

लंबे समय से रुकी हुई युद्धविराम वार्ता का भविष्य और भी अनिश्चित हो गया है, क्योंकि इजराइल, गाजा शहर पर कब्जा करने के उद्देश्य से एक बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। इस हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा हुई है और इजराइल के भीतर उन लोगों ने इसका विरोध किया है, जिन्हें डर है कि इससे शेष बंधकों की जान को खतरा है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने हमले की निंदा करते हुए कहा, ‘‘सभी पक्षों को स्थायी युद्धविराम हासिल करने की दिशा में काम करना चाहिए, न कि इसे नष्ट करने की।’’

इज़राइल लंबे समय से हमास नेताओं पर हमले करने की धमकी देता रहा है, भले ही वे कहीं क्यों न हों। हालांकि उसने अक्सर मिस्र के साथ-साथ कतर की मध्यस्थ की भूमिका का स्वागत किया है, लेकिन उसने इस खाड़ी देश पर समूह पर पर्याप्त दबाव न डालने का भी आरोप लगाया है।

विदेशों में वरिष्ठ आतंकवादियों के खिलाफ पिछले इजराइली अभियानों के विपरीत, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सार्वजनिक रूप से इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा, ‘‘इज़राइल ने इसे शुरू किया, इजराइल ने इसे अंजाम दिया और इजराइल इसकी पूरी ज़िम्मेदारी लेता है।’’

उन्होंने कहा कि यह फैसला सोमवार को यरुशलम में हुए गोलीबारी के बाद लिया गया, जिसमें छह लोग मारे गए थे और गाजा में इजराइली सेना पर हुए हमले में चार सैनिक मारे गए थे।

सेना ने विस्तार से चर्चा किये बिना कहा कि उसने हमले में ‘सटीक गोला-बारूद और अतिरिक्त खुफिया जानकारी’ का इस्तेमाल किया। एक इजराइली अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पुष्टि की कि हमला हमास को निशाना बनाकर किया गया था।

यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं। सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजराइल पर हमास के हमले के बाद से, लगभग दो साल से चल रहे युद्ध में यह दूसरी बार है, जब ऊर्जा संपन्न राष्ट्र कतर पर सीधा हमला हुआ है।

कतर ने दोहा स्थित हमास के राजनीतिक मुख्यालय पर हुए ‘‘कायराना इज़राइली हमले’’ की निंदा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने इसे ‘‘सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों का घोर उल्लंघन’’ बताया।

कतर स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा कि उसने अपने प्रतिष्ठानों के लिए ‘आश्रय-स्थल आदेश’ जारी कर दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा कि वह हमास को संभावित युद्धविराम के संबंध में अपनी ‘अंतिम चेतावनी’ दे रहे हैं, क्योंकि अमेरिका ने एक नया प्रस्ताव रखा है जिसके बारे में अरब अधिकारियों ने कहा कि इसमें सभी बंधकों की तत्काल रिहाई शामिल है।

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कतर के शासक के साथ फोन पर बातचीत में इस हमले को ‘‘आपराधिक कृत्य और अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन’’ बताया।

कतर का विशाल अल-उदैद एयरबेस 12 दिनों तक चले ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान ईरानी हमले की चपेट में आ गया था। इस एयरबेस पर अमेरिकी सेना का पश्चिम एशिया स्थित सेंट्रल कमांड का अग्रिम मुख्यालय स्थित है। इस युद्ध में अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने ईरानी परमाणु स्थलों पर हमला किया था।

Tags: हमास का बयान: कतर में इजराइली हमले
Previous Post

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार बाधाएं दूर करने के लिए बातचीत जारी : ट्रंप

Next Post

नोएडा: आपसी विवाद के चलते एक छात्र ने दूसरे छात्र की गोली मारकर की हत्या

Related Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
Next Post

नोएडा: आपसी विवाद के चलते एक छात्र ने दूसरे छात्र की गोली मारकर की हत्या

Recent Posts

Noida : इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्टरी में आग बुझाते समय बीम गिरी, दो दमकलकर्मियों की मौत

Noida : इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्टरी में आग बुझाते समय बीम गिरी, दो दमकलकर्मियों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

नोएडा के एक औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली इकाई में लगी भीषण आग बुझाने के दौरान मलबा गिरने...

एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित

परीक्षण के दौरान AI ने वास्तविक कंप्यूटर प्रणालियों में लगाई सेंध, सुरक्षा को लेकर चिंता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में अग्रणी दो कंपनियों ने पिछले 10 दिनों के भीतर खुलासा किया है कि परीक्षण...

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: भ्रामक वीडियो और घोटाले का दावा फैलाने वाले यू-ट्यूबर पर लखनऊ में FIR दर्ज

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती -...

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में 22 वर्षीय एक युवक की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।पुलिस...

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

असम के नगांव जिले में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी ने अपने दो साथियों की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group