Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch, अयोध्या: गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए जनसैलाब अयोध्या शहर की सड़कों, गाजे-बाजे साथ निकली शोभायात्रा

admin by admin
September 6, 2025
in अयोध्या
0

अयोध्या, विगत 10 दिनों से नगर में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं के पूजन और दर्शन के उपरांत सुबह से ही गुप्तार घाट पर विसर्जन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया।

गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए अयोध्या निवासियों का विशाल जनसैलाब अयोध्या शहर की सड़कों पर उतर आया। केंद्रीय समिति के समन्वय में निकलने वाली शोभायात्रा में जमुनिया बाग में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं अपराहन से ही एकत्र होना प्रारंभ हो गई।

सार्वजनिक रूप से सजाए गए पूजा पंडालो द्वारा दोपहर जमुनिया बाग से भगवान श्री गणेश की भव्य और विशाल संयुक्त शोभायात्रा के रूप में गाजे-बाजे के साथ भक्तो की विशाल भीड़ के बीच भक्ति गानों पर नाचते हुए निकाली गई।

शोभायात्रा की अगुवाई केंद्रीय समिति के संरक्षकगण महापौर मा. गिरिशपति त्रिपाठी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, केंद्रीय दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के साथ प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा नेता अवधेश सिंह बादल, अमल गुप्ता, प्रतिपाल सिंह पाली, राजेंद्र सिंह, उग्रसेन मिश्रा, जसवीर सेठी, राजकुमार पांडे आदि कर रहे थे।

केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परंपरागत तरीके से शोभा यात्रा जमुनिया बाग में एकत्र होकर चौक, रिकाबगंज के रास्ते नियावां और कैंट होते हुए गुप्तार घाट को विसर्जन हेतु जा रही है। शोभायात्रा में भारी तादात में बच्चों और महिलाओं की भी भागीदारी रहती है इसलिए प्रशासन को शोभायात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहले से ही आग्रह किया जा चुका है।

शोभा यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जमुनियाबाग से लेकर केंट चौराहे तक प्रमुख स्थानों पर केंद्रीय समिति के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है जो शोभा यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान कर रहे है और विसर्जन संपन्न होने तक गुप्तार घाट पर मौजूद रहकर विसर्जन अवस्था में भी अपना पूरा सहयोग दे रहे है।

केंद्रीय समिति के प्रमुख संरक्षक विजय कुमार गुप्ता ने सभी को गणेशोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस बार सभी समितियां बहुत ही अनुशासित ढंग से अपना कार्यक्रम संपन्न कर रही है।

जमुनिया बाग कैंप पर गगन जायसवाल, जे एन चतुर्वेदी, डॉ अखिलेश वैश्य के साथ महिला शक्ति वाहिनी प्रमुख शकुंतला गौतम,रीना द्विवेदी, काजल पाठक,सुनीता श्रीवास्तव, सावित्री सागर तथा अन्य कार्यकर्ता विसर्जन शोभायात्रा को आगे बढ़वा रहे है।

चौक घंटा घर पर अध्यक्ष मनोज जायसवाल के साथ प्रमुख संरक्षक विजय कुमार गुप्ता, प्रेमनाथ राय, केशव बिगुलर, शिव जी गौड़, राजेश गौड़, अतुल सिंह, आलोक शंकर, अखिलेश पाठक, बजरंगी साहू, चंदन गुप्ता, जनार्दन पांडे, मोहित गुप्ता आदि कार्यकर्ता चौक घंटाघर पर शोभा यात्रा को चलाएमान रख रहे थे।

रिकाबगंज चौराहे पर केंद्रीय समिति के सुप्रीत कपूर, मुन्ना यादव, रविकांत आर्य, नागेंद्र पांडे, पंकज सनाढ्य, अनिल सिंह, मनोज तिवारी, सोनू यादव, विकास यादव, गुड्डू गौड़, अजय विश्वकर्मा, सुनील टेकचंदानी, नीरज पाठक, अंकुश गुप्ता, विशाल गुप्ता वासु, सुनील मौर्य, जनार्दन पांडे बबलू आदि कार्यकर्ता शोभा यात्रा में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

केंद्रीय समिति के रोहिताश्व चंद्र राजू, अजय विश्वकर्मा, रवींद्र यादव, देवेंद्र अग्रहरि, अंजनी पांडे, अखिलेश वैश्य, अवधेश अग्रहरि, मुन्ना यादव,तरुण गुप्ता डंपी, रवींद्र यादव आदि नियावां चौराहे पर खड़े होकर विसर्जन शोभायात्रा में सहयोग करेंगे।

वही विसर्जन स्थल गुप्ता घाट पर संजय श्रीवास्तव, पवन निषाद, रंजीत शर्मा, अमित कनौजिया, दीपक गौतम आदि कार्यकर्ता विसर्जन स्थल पर सहयोग कर रहे है।

Tags: Watchअयोध्या: गणपति बप्पा को विदाई देने के
Previous Post

अयोध्या: कचहरी में शेड नंबर 5 के तख्ते पर मिला चार कारतूस और दो अवैध असलहा

Next Post

अयोध्या की बेबसी: अधिकारियो की चहेती आयातित कंपनियों की लूटमार जारी, गुप्तारघाट जाने लिए 40 रुपए की एंट्री फीस!?

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
अयोध्या

अयोध्या में सरयू नदी में डूबने से नाना-नाती की दर्दनाक मौत, SDRF और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

September 9, 2026
अयोध्या

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी में शुरू होगा ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान

September 7, 2026
Next Post

अयोध्या की बेबसी: अधिकारियो की चहेती आयातित कंपनियों की लूटमार जारी, गुप्तारघाट जाने लिए 40 रुपए की एंट्री फीस!?

Recent Posts

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group