अयोध्या, एसटीएफ की अयोध्या टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई कैंट थाना क्षेत्र के कौशलपुरी कॉलोनी गेट के पास हुई, जहां एसटीएफ टीम ने उत्तर प्रदेश सरकार लिखी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से गांजा सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा।

एसटीएफ ने आरोपियों को गिरफ्तार कर एनसीबी की टीम को सौंप दिया, जिन्हें आगे की जांच के लिए गोरखपुर ले जाया गया।


