देवरिया रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे किन्नरों ने हस्तक्षेप करने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया। आरपीएफ ने सोमवार को बताया कि मामले में दो किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) में मुकदमा दर्ज कर दो किन्नरों साहिल और चांद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है जिसमें किन्नरों के हमले से बचने के लिए आरपीएफ इंस्पेक्टर भागते नजर आ रहे हैं।


