हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज जादौन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों व स्थानीय लोगों की थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई।
एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
उन्होंने बताया कि रवि राजपूत को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उस पर 16 वर्षीय किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप था। रवि व लड़की दोनों को पुलिस ने बरामद कर लिया था।
— Hardoi Police (@hardoipolice) September 1, 2025


