Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट: दंगे की साजिश की ओर इशारा

admin by admin
August 29, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के मामले की जांच के लिये गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग ने बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी।

नवंबर 2024 में संभल में हुई हिंसा की जांच कर रहे एक न्यायिक आयोग ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 450 पृष्ठों की एक रिपोर्ट सौंपी।

सूत्रों के अनुसार, इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी और 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस रिपोर्ट में शहर में तेज़ी से हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव, हिंदुओं को निशाना बनाने की कथित साजिश और अशांति में कट्टरपंथी समूहों और बाहरी दंगाइयों की भूमिका की ओर इशारा किया गया है।

गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवेंद्र कुमार अरोड़ा की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग ने मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

आयोग के सदस्य अरोड़ा, 1979 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी अरविंद कुमार जैन और सेवानिवृत्त आईएएस अमित मोहन प्रसाद ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और अपनी रिपोर्ट सौंपी।

संजय प्रसाद ने रिपोर्ट के विवरण के बारे में पूछे जाने पर कहा, ”रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद हम इस बारे में कुछ बता सकेंगे।

आयोग का गठन 28 नवंबर 2024 को किया गया था। उसके बाद उसने एक दिसंबर को पहली बार गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था।

न्यायिक आयोग में शामिल उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक ए के जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘हां, हमने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है। यह एक विस्तृत रिपोर्ट है।

जैन ने रिपोर्ट को ‘गोपनीय’ करार देते हुए उसमें शामिल की गयी बातों का खुलासा करने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कुछ रिपोर्टों की प्रामाणिकता के बारे में पूछे गए सवालों का भी जवाब नहीं दिया, जिनमें दावा किया गया था कि रिपोर्ट में जनसांख्यिकीय बदलाव का जिक्र किया गया है जिसके मुताबिक संभल में हिंदुओं की आबादी घट रही है।

कुछ कथित रिपोर्टों के अनुसार न्यायिक आयोग ने अपनी लगभग 450 पृष्ठों की रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया है कि संभल में कैसे हिंदू आबादी अब घटकर लगभग 15 से 20 प्रतिशत ही रह गई है। यह पहले की तुलना में आधी से भी कम है।

हालांकि, जैन ने यह कहते हुए खुलकर बात नहीं की कि आयोग को रिपोर्ट की विषय-वस्तु का खुलासा करने का अधिकार नहीं है।

जैन ने आगे कहा, ”यह रिपोर्ट कैबिनेट और बाद में उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी एक प्रक्रिया के तहत पेश की जाएगी।

न्यायिक आयोग ने अपने गठन के बाद से चार बार संभल का दौरा किया है। इसने पहली बार एक दिसंबर 2024 को संभल का दौरा किया था। उसके बाद 21 जनवरी 2025 को गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए एक बार फिर दौरा किया।

संभल की शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले को लेकर पिछले साल 19 नवंबर को हिंदू पक्ष की ओर से अधिवक्ता हरिशंकर जैन और विष्णु शंकर जैन सहित आठ लोगों ने संभल की जिला अदालत में याचिका दायर की थी। इसमें अदालत के आदेश पर 19 नवंबर को ही शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया था। उसके बाद 24 नवंबर को एक बार फिर टीम सर्वेक्षण करने पहुंची। इस दौरान व्यापक तौर पर हिंसा हुई और गोली लगने से चार लोगों की मौत हो गयी तथा 29 पुलिसकर्मी घायल हो गये।

इस मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष जफर अली समेत कई नामजद और 2,750 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्हें विश्वास है कि रिपोर्ट निश्चित रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस शहर में जनसांख्यिकीय बदलाव को उजागर करेगी।

उन्होंने गैर-भाजपा सरकारों पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा, ”मैं खुद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहा हूं और हकीकत जानने के लिए राज्य भर में विभिन्न पदों पर काम कर चुका हूं। हिंदू आबादी में उल्लेखनीय गिरावट का संकेत देने वाली रिपोर्ट में जरूर इसका जिक्र होगा। इतनी स्पष्ट बात कैसे नजरअंदाज की जा सकती है।

दिलचस्प बात यह है कि जहां न्यायिक आयोग के सदस्यों ने बताया कि रिपोर्ट गोपनीय है, वहीं सत्तारूढ़ भाजपा के कुछ सदस्य इस बात को लेकर बेहद आश्वस्त दिखे कि न्यायिक आयोग द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे क्षेत्र में हुए कई सांप्रदायिक दंगों में ”हिंदुओं को व्यवस्थित रूप से निशाना बनाया गया।

भाजपा के प्रान्तीय प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, ”संभल में देखा गया कि ऐसा जनसांख्यिकीय परिवर्तन देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा ख़तरा है। संभल में बार-बार हुए सांप्रदायिक दंगों, जिनमें हिंदुओं को निशाना बनाया गया और उनकी हत्या की गई। इसकी वजह से समुदाय का उस जगह से पलायन हुआ। संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट भी यही संकेत दे रही है।

सूत्रों ने बताया कि इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 1947 के बाद से हर दंगे में हिंदू ‘लगातार मुख्य निशाना रहे हैं’, और नवंबर 2024 के दंगों में उन्हें फिर से निशाना बनाने की साजिश रची गई थी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश पुलिस को नवंबर में हुए दंगों के दौरान हुए ‘नरसंहार’ को रोकने का श्रेय दिया गया है।

इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि ज़िले में ‘बाहर से दंगाइयों को लाया गया था’, तथा तुर्क और पठान समुदायों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के कारण आंतरिक झड़पें हुईं।

सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि हरिहर मंदिर को लेकर विवाद को बाबर की विरासत का हवाला देकर और भड़काया गया, जिससे ‘सांप्रदायिक माहौल और बिगड़ गया’।

यह रिपोर्ट आज़ादी के बाद से संभल में हुए महत्वपूर्ण जनसांख्यिकीय परिवर्तनों पर चिंता व्यक्त करती है, जब संभल की नगरपालिका आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी 45 प्रतिशत थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जहां संभल में हिंदू अल्पसंख्यक (15 प्रतिशत) रह गए हैं, वहीं मुस्लिम आबादी में तेज़ी से वृद्धि हुई है (85 प्रतिशत)।

रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र को अस्थिर करने के लिए कट्टरपंथी संगठनों के साथ-साथ अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों के नेटवर्क को भी सक्रिय किया गया था और सरकार को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का श्रेय दिया गया है।

सूत्रों ने कहा कि रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि संभल में सांप्रदायिक दंगों का इतिहास रहा है, जिसकी शुरुआत 1953 में एक घातक शिया-सुन्नी संघर्ष से हुई, जिसके बाद 1956, 1959 और 1966 में दंगे हुए। 1962 में, जनसंघ के पूर्व विधायक महेश गुप्ता को मुस्लिम समुदाय के सदस्यों द्वारा चाकू मारने के बाद हिंसा भड़क उठी थी।

सूत्रों ने बताया कि 1976 में एक मस्जिद समिति के विवाद में एक मौलवी की हत्या के बाद एक बड़ा विवाद हुआ। राजकुमार सैनी से जुड़ी एक अफवाह के बाद सूरजकुंड और मानस मंदिरों पर जवाबी हमले हुए, जिसके कारण एक सप्ताह तक कर्फ्यू लगा रहा।

इसमें आगे बताया गया है कि 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 1976 के दंगों में शामिल लगभग दो दर्जन लोगों को ‘लोकतंत्र सेनानी’ के रूप में मान्यता दी थी, जिसके लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पिछले एक साल में, अधिकारियों ने 1,000 से ज़्यादा अवैध अतिक्रमणों को हटाकर 68 हेक्टेयर ज़मीन पर कब्ज़ा लिया है और 35 अनाधिकृत धार्मिक ढांचों को ध्वस्त करके दो हेक्टेयर से ज़्यादा ज़मीन वापस हासिल की है।

Tags: संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट
Previous Post

गोरखपुर के अस्पताल में आग से अफरातफरी, कोई हताहत नहीं

Next Post

उत्तराखंड : चमोली, रुद्रप्रयाग में भूस्खलन और बादल फटने से कई लोग लापता

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज के बीच 7 वर्षीय बच्चों की हुई मौत, CCTV फुटेज वायरल

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

September 22, 2026
Next Post

उत्तराखंड : चमोली, रुद्रप्रयाग में भूस्खलन और बादल फटने से कई लोग लापता

Recent Posts

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

Lucknow, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर...

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

Lucknow, इंदिरा नगर के तकरोही चौकी क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौराहे पर सोमवार सुबह लोहे से लदी एक बोलेरो मैक्स पिकअप...

अयोध्या में सहकारी गन्ना समिति गनौली की बैठक, गन्ने का भाव 650 रुपये कुंतल करने की मांग, बंदरों को पकड़ने के लिए…

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

अयोध्या, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गनौली (रौजागांव) के सामान्य निकाय की बैठक मंगलवार को समिति परिसर में हुई। बैठक...

बलरामपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज के बीच 7 वर्षीय बच्चों की हुई मौत, CCTV फुटेज वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

बलरामपुर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे के बीच एक निजी स्कूल...

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक द्वारा निजी स्कूल परिसर में एक शिक्षिका की हत्या करने और फिर खुदकुशी करने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group