अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक रसायन कारखाने में मंगलवार दोपहर बाद भीषण आग लगने से चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
मुसाफिरखाना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आने से जयप्रकाश (50) निवासी ब्यौरेमऊ शुक्ल बाजार, अशोक (48) और राम अवध (52)निवासी ढूंढेहरी तथा संतोष (50) निवासी रोड नंबर चार गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है।


