Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ग्रेटर नोएडा में 36 लाख रुपये के दहेज के लिए महिला को बाल पकड़कर घसीटा और आग लगा दी, पति गिरफ्तार

admin by admin
August 24, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

नोएडा, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक महिला के साथ उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर मारपीट की, उसके बाल पकड़कर घसीटा और उसकी बहन और बेटे के सामने उसे आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पीड़िता के बेटे (लगभग छह साल) ने कहा, ‘‘मेरी मम्मी के ऊपर कुछ डाला, फिर उनको चांटा मारा फिर लाइटर से आग लगा दी। यह घटना बृहस्पतिावर रात को हुई थी।

इस भयावह घटना के दो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में, एक पुरुष और एक महिला पीड़िता के साथ मारपीट करते और उसे बालों से घसीटते हुए घर से बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में, आग लगाने के बाद महिला लंगड़ाते हुए सीढ़ियों से नीचे उतरती हुई दिखाई दे रही है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की बड़ी बहन कंचन जिसकी शादी उसी परिवार में हुई थी, ने ग्रेटर नोएडा के कासना पुलिस थाने के अंतर्गत सिरसा गांव में हुई घटना का वीडियो बनाया था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की पहचान निक्की के रूप में हुई है।

मीडिया को संबोधित करते हुए कंचन ने दावा किया कि उसकी छोटी बहन की हत्या उसके पति विपिन और ससुराल वालों ने 36 लाख रुपये की दहेज की मांग पूरी न होने पर कर दी।

विपिन के भाई की पत्नी कंचन ने दावा किया कि बृहस्पतिवार की रात को उसे बुरी तरह पीटा गया और आग लगा दी गई। उन्होंने कहा, ‘‘हमें पिछले कई दिनों से दहेज के लिए पीटा और प्रताड़ित किया जा रहा था। वे दहेज में 36 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उन्होंने मेरी बहन के साथ अत्याचार किया।

अपनी बहन के बेटे को गोद में लिए रोती हुई कंचन ने कहा, ‘‘उन्होंने उसकी गर्दन और सिर पर मारा और उस पर तेजाब फेंका। हमारे बच्चे भी उसी घर में थे। मैं कुछ नहीं कर सकी। उन्होंने मुझे भी प्रताड़ित किया।

ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) सुधीर कुमार ने कहा, ‘‘21 अगस्त को हमें फोर्टिस अस्पताल से फोन आया जिसमें बताया गया कि जलने से घायल एक महिला को भर्ती कराया गया है और उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस तुरंत सफदरजंग अस्पताल के लिए रवाना हुई, लेकिन टीम के अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।

कंचन ने बताया कि उनके ससुराल वाले चाहते थे कि उनकी बहन चली जाए ताकि विपिन की दोबारा शादी हो सके। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे थप्पड़ मारे। मैं घायल हो गई… पूरे दिन बेहोश रही।

कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘परिवार ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। पीड़िता की बहन की शिकायत के आधार पर, कासना थाने में पीड़िता के पति और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। निक्की की शादी 2016 में विपिन से हुई थी और उनका एक बेटा भी है।

Tags: ग्रेटर नोएडा में 36 लाख रुपये के दहेज के लिए
Previous Post

उप्र में क्यूआर कोड-आधारित संपत्ति जांच, तत्काल रजिस्ट्री, किराया समझौता सरल बनाने की योजना

Next Post

भारत ने एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण किया, दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन को मार गिराने में सक्षम

Related Posts

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
Next Post

भारत ने एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण किया, दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन को मार गिराने में सक्षम

Recent Posts

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों के उल्लंघन पर उत्तर प्रदेश में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। वाराणसी...

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार को एक स्कूल वैन में तोड़-फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने तीन अज्ञात...

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार को जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group