Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भोपाल के ‘मछली परिवार’ की तीन मंजिला कोठी पर चला प्रशासन का बुलडोजर

admin by admin
August 21, 2025
in क्राइम, देश
0

भोपाल, मादक पदार्थ की तस्करी के कई मामलों में आरोपी भोपाल के ‘मछली परिवार’ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश प्रशासन ने यहां कोकता हथाईखेड़ा में करीब छह हजार वर्ग फीट में बनी तीन मंजिला कोठी को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि यह कोठी सरकारी जमीन पर बनी हुई थी और आरोपी परिवार के पास इसके कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

हुजूर इलाके के ‘सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम)‘ विनोद सोलकिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह पूरी इमारत सरकारी जमीन पर बनी हुई है और आरोपियों के पास इसके कोई वैध दस्तावेज नहीं है। तहसीलदार के संज्ञान में आने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई। जमीन और इमारत का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 20 करोड़ का होगा।

#WATCH | Madhya Pradesh: Properties belonging to the 'Machli' family being demolished in Bhopal for their alleged involvement in the drug trade. pic.twitter.com/IJfhodEWEJ

— ANI (@ANI) August 21, 2025

‘मछली परिवार’ पर मादक पदार्थ की तस्करी और ब्लैकमेलिंग के गोरखधंधे में शामिल रहने के आरोप हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह परिवार न केवल अवैध मादक पदार्थ की आपूर्ति में शामिल रहा है बल्कि टीआईटी कॉलेज के कथित ‘लव जिहाद’ मामले में छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने में भी उसकी भूमिका सामने आई है।

उन्होंने बताया कि परिवार के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिसमें मादक पदार्थ की तस्करी, यौन शोषण और जबरन वसूली के आरोप शामिल हैं।

मादक पदार्थ की तस्करी मामले में शाहवर मछली और उसके भतीजे यासीन को अपराध शाखा ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था । तलाशी में उनके पास से तीन ग्राम ‘एमडी’ ड्रग और एक देशी पिस्तौल बरामद हुई थी।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मंजू चौहान ने कहा, ‘‘सरकारी जमीन पर यह इमारत बनी थी, इसलिए बुलडोजर की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीमों ने मादक पदार्थ की तस्करी के कारोबार में शामिल होने के आरोपी ‘मछली’ परिवार से संबंधित संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी ताकि यदि कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा होती है तो उसे नियंत्रण किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस कार्रवाई से पहले परिवार को नोटिस देकर सामान हटाने का समय दिया गया था।

हालांकि, मछली परिवार के वकील गोपेश शिकवाल ने कहा कि नियमों के मुताबिक 15 दिन पहले नोटिस दिया जाना चाहिए था, लेकिन वे (अधिकारी) यहां आए और चुपचाप नोटिस छोड़कर चले गए।

उन्होंने कहा, ‘‘आज की गई कार्रवाई में दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया है और इसकी अवमानना के लिए उनके मुवक्किल उच्च न्यायालय जाएंगे।

‘मछली परिवार’ के कथित अत्याचार के शिकार राजेश तिवारी नाम के एक स्थानीय नागरिक ने पुलिस की कार्रवाई पर खुशी जताई।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे राहत मिली है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने न्याय किया है। मैंने शिकायत दर्ज कराई थी कि कैसे शारिक मछली ने मुझे अगवा किया, पूरी रात मेरी पिटाई की, 50,000 रुपये लूटे… धारा 307, बलात्कार के आरोप मुझ पर लगाए गए थे।

Tags: भोपाल के ‘मछली परिवार’ की तीन मंजिला
Previous Post

कुशीनगर में जाली दस्तावेजों पर चल रहा है मदरसा, प्राथमिकी दर्ज

Next Post

अयोध्या के रुदौली में स्व. बाबू कल्याण सिंह जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर तृतीय हिन्दू गौरव दिवस समारोह पूर्वक सम्पन्न

Related Posts

नीट पीजी के कट-ऑफ पर्सेंटाइल घटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस
देश

Neet PG दाखिला प्रणाली की आंतरिक ऑडिट के लिए समिति गठित

August 5, 2026
कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

August 5, 2026
मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

August 4, 2026
Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत
उत्तर प्रदेश

Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत

August 4, 2026
Next Post

अयोध्या के रुदौली में स्व. बाबू कल्याण सिंह जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर तृतीय हिन्दू गौरव दिवस समारोह पूर्वक सम्पन्न

Recent Posts

नीट पीजी के कट-ऑफ पर्सेंटाइल घटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस

Neet PG दाखिला प्रणाली की आंतरिक ऑडिट के लिए समिति गठित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि उसने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) के जरिए होने...

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

कुशीनगर जिले के कसया क्षेत्र में एक ब्यूटीपार्लर संचालिका के साथ बदसुलूकी करने और उसे आधी रात में जबरन गोरखपुर...

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

बलिया जिले के पलिया गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में मध्याह्न भोजन के दौरान रोटी और सब्जी थाली में परोसने के...

छह अगस्त को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित होगे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

छह अगस्त को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित होगे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा राज्य सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को छह अगस्त को ‘उत्कृष्ट...

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group