Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान ‘कैथेटर’ के उपयोग से होने वाला रक्त संक्रमण आम- एम्स

admin by admin
August 20, 2025
in देश
0

नयी दिल्ली,  दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक अध्ययन में पाया गया कि भारत की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती मरीजों में अस्पताल में रहने के दौरान ‘कैथेटर’ (नली) के इस्तेमाल से होने वाला रक्त संक्रमण आम बात है और ये संक्रमण अक्सर ऐसे सूक्ष्म कीटाणुओं के कारण होता है जिन पर एंटीबायोटिक्स का असर नहीं होता।

अध्ययन में कहा गया कि एंटीबायोटिक का असर न होने के कारण मरीज को अस्पताल में अधिक समय तक रहना पड़ता है और इलाज का खर्च बढ़ जाता है, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर दबाव भी बढ़ता है। एंटीबायोटिक का असर न होना ऐसी अवस्था है जब ‘एंटीबायोटिक’ दवाएं बेअसर हो जाती हैं क्योंकि बीमारी फैलाने वाले कीटाणु उन पर असर नहीं होने देते।

‘द लांसेट ग्लोबल हेल्थ’ पत्रिका में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, भारत के अस्पतालों के आईसीयू में जब मरीजों की नस में ‘सेंट्रल लाइन’ (एक खास तरह का कैथेटर) लगी होती है तो हर 1,000 दिनों में लगभग नौ बार रक्त संक्रमण की शिकायत आती है।

‘सेंट्रल लाइन’ से जुड़े रक्त संक्रमण को ‘सीएलएबीएसआई’ भी कहा जाता है और इसे रोका जा सकता है। यह संक्रमण अक्सर अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान होता है और भारत समेत निम्न व मध्यम आय वाले देशों में बीमारियों और मौतों का बड़ा कारण बनता है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि आईसीयू में रक्त संक्रमण के मामलों की निगरानी करने से देशों को अपनी स्वास्थ्य व्यवस्था के अनुसार रोकथाम के उपाय करने में मदद मिल सकती है।

हालांकि, शोधकर्ताओं का कहना है कि अस्पताल में ‘कैथेटर’ के इस्तेमाल या अन्य कारणों से होने वाले संक्रमणों की नियमित निगरानी आसान नहीं है। ऐसी व्यवस्था तैयार करने के लिए काफी संसाधनों की जरूरत होती है, और भारत जैसे निम्न और मध्यम आय वाले देशों के लिए यह एक बड़ी चुनौती है।

टीम ने सात वर्षों की अवधि में भारत के 54 अस्पतालों से मिले 200 आईसीयू के आंकड़ों का विश्लेषण किया। ये आंकड़े ‘इंडियन हेल्थकेयर-एसोसिएटेड इन्फेक्शन’ (एचएआई) के माध्यम से इकट्ठा किए गए थे।

Tags: अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान ‘कैथेटर’
Previous Post

जन सुनवाई’ के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी हिरासत में

Next Post

मेरठ में 50 लाख रुपये के आभूषणों की लूट के मामले में तीन आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Related Posts

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन
अयोध्या

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

August 2, 2026
Exhicon Events Media Solutions:  भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं
देश

Exhicon Events Media Solutions: भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

August 2, 2026
सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे
देश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

August 2, 2026
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
Next Post

मेरठ में 50 लाख रुपये के आभूषणों की लूट के मामले में तीन आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Recent Posts

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

Exhicon Events Media Solutions:  भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

Exhicon Events Media Solutions: भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, रुदौली की प्रसिद्ध कंपनी एग्ज़िकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस लिमिटेड ने अपनी वेन्यू इंफ्रास्ट्रक्चर विकास परियोजनाओं का दायरा बढ़ाकर 1,25,000...

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

एटा जिले के निकट मैनपुरी-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बांदा जिले में एक युवक और युवती की कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। दोनों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group