अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को खेत में काम करने गये किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
थाना गौरीगंज के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।


