Monday, September 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

विधानसभा में सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बीच नोकझोंक

admin by admin
August 14, 2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को ” विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश” विषय पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह और राज्य के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

ओम प्रकाश सिंह ने ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘देश की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के बाद राजनीति में आए तो हमने इनके बारे में पता किया तो पता चला कि ये पूरे कार्यकाल में एक ही साल ज़िलाधिकारी रहे।

सिंह ने कहा, ‘‘उसी एक साल में उस जिले के सात विधायकों ने मुख्यमंत्री से जाकर कहा कि इनको यहां से हटाइये, आप अपने यहां बुला लीजिए नहीं तो इनके रहते हमारे जिले का विकास नहीं हो सकता।

सिंह ने कहा कि जो जिला नहीं चला पाए, पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) आ गए और फिर वहां से यहां आ गए। उन्होंने कहा, ‘‘इनको केवल बांस और बल्ली दिखाई देता है। सूरदास आंख का आपरेशन कर रहे हैं।

सपा सदस्य ने कहा कि ‘‘विजन-2047 कुछ वैसे ही है, जैसे बोल राधा बोल संगम होगा कि नहीं, गीत था, अब है कि बोल भारत बोल, विकसित होगा कि नहीं।

इस टिप्पणी को सुनकर 1988 बैच के गुजरात कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस और उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए के शर्मा सदन में लौट आए। शर्मा ने तल्ख लहजे में कहा, “सपा सदस्य ने जो भी बातें सदन में कहीं हैं, वह पूरी तरह असत्य हैं। उन्हें ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए।

शर्मा ने कहा, “मैं एक नहीं तीन-तीन जिले में डीएम (जिलाधिकारी) रहा हूं। वह भी सवा दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद ही मेरा तबादला हुआ और मुझे हटाने के लिए कभी भी किसी विधायक ने कोई शिकायत नहीं की।

उन्होंने गुजरात में बतौर आईएएस तैनाती के दौरान कई जिलों में नियुक्ति का पूरा ब्योरा गिना डाला। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि गाजीपुर में एक सद्दाम नाम का अपराधी था जो वहां समानांतर बिजली घर चलाता था। उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई हुई है और उसे किसका संरक्षण गाजीपुर में मिलता है, यह सब जानते हैं। इस पर सिंह समेत सपा के अन्य सदस्य शोर-शराबा करने लगे।

Tags: विधानसभा में सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह
Previous Post

बहराइच: इंटर कॉलेज में दौड़ के अभ्यास के दौरान नौवीं कक्षा के छात्र की मौत

Next Post

उप्र में अगले 48 घंटे में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना

Related Posts

अयोध्या

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

September 20, 2026
अयोध्या

अयोध्या में हजारों महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा, पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

September 20, 2026
Next Post

उप्र में अगले 48 घंटे में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना

Recent Posts

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के...

अयोध्या में हजारों महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा, पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, अयोध्या जिले की हजारों महिलाओं ने रविवार को आयोजित साक्षरता परीक्षा में शामिल होकर...

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2020 में गैंगस्टर विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत...

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका पर तीन मकान ध्वस्त

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के बीच अयोध्या में जिला प्रशासन ने रविवार को जनौरा नाका...

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, 20 सितंबर। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों की पार्टी में भूमिका...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group