Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ मेट्रो का विस्तार: अवधी जायकों के केंद्रों, पर्यटन स्थलों और वाणिज्यिक केंद्रों को जोड़ेगा लखनऊ मेट्रो कोरिडोर

admin by admin
August 12, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूरी प्राप्त लखनऊ मेट्रो का उत्तर—पूर्वी कोरिडोर राजधानी के प्रमुख पर्यटन स्थलों, वाणिज्यिक केंद्रों और अवधी जायकों के मरकजों और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी जैसे स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण केंद्रों को भी जोड़ेगा।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने लखनऊ मेट्रो के 11.2 किमी लंबे ईस्ट वेस्ट कोरिडोर को मंगलवार को मंज़ूरी दे दी। कोरिडोर को पांच वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके निर्माण के लिये टेंडर की प्रक्रिया जल्द शुरु होगी।

बयान के अनुसार इस चरण में कुल 12 स्टेशन बनाये जाएंगे। इनमें चारबाग (भूमिगत), गौतम बुद्ध नगर (भूमिगत), अमीनाबाद (भूमिगत), पांडेयगंज (भूमिगत), सिटी रेलवे स्टेशन (भूमिगत), मेडिकल चौराहा (भूमिगत), चौक (भूमिगत), ठाकुरगंज, एलिवेटेड), बालागंज (एलिवेटेड), सरफराजगंज (एलिवेटेड), मूसाबाग (एलिवेटेड) और वसंत कुंज (एलिवेटेड) शामिल हैं।

इन स्टेशनों के जरिये अमीनाबाद, याहियागंज और पांडेयगंज जैसे प्रमुख वाणिज्यिक केन्द्रों, बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजे जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय जैसे प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों और अपने लखनवी जायकों के लिये मशहूर चौक तथा अमीनाबाद जैसे इलाकों तक पहुंचना बहुत आसान हो जाएगी।

‘चारबाग से वसंत कुंज’ तक लखनऊ मेट्रो का ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पुराने लखनऊ के बेहद घने बसे प्रमुख स्थानों जैसे अमीनाबाद, चौक, ठाकुरगंज आदि को कनेक्टिविटी मिलेगी। कोरिडोर से सिटी रेलवे स्टेशन एवं चौक स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय जुड़ेगा, जहां लाखों की संख्या में लोग आते हैं। साथ ही यह कोरिडोर विस्तृत हो रहे लखनऊ शहर को वसंतकुंज तक कनेक्टिविटी प्रदान करेगा जहां एक बड़ी आबादी रहती है।

लखनऊ के लिए बहुप्रतीक्षित इस कोरिडोर के बनने से मौजूदा 23 किलोमीटर लंबे उत्तर दक्षिण मेट्रो कोरिडोर के स्थानों को पूरी कनेक्टिविटी मिल जाएगी और लखनऊ शहर में मेट्रो का विस्तार 35 किलोमीटर का हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि यह कोरिडोर लखनऊ मेट्रो के मौजूदा उत्तर—दक्षिणी कोरिडोर के चारबाग मेट्रो स्टेशन से जुड़ेगा। चारबाग मेट्रो स्टेशन इंटरचेंज स्टेशन के तौर पर काम करेगा, जहां से यात्री एक दूसरे कोरिडोर में जाने के लिए मेट्रो बदल सकेंगे।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में मेट्रो रेल सेवा के विस्तार से यात्रियों को ईज ऑफ ट्रैवलिंग के अंतर्गत सुगम, सुरक्षित, सुविधाजनक और विश्वस्तरीय शहरी परिवहन सेवा घने बसे इलाकों में भी मिल सकेगी। मेट्रो के विस्तार से लखनऊ को पुराने शहर की संस्कृति, खान-पान, पर्यटन, रोजगार जैसे क्षेत्रों में सुगमता का फायदा मिलेगा।

कुमार ने कहा कि लखनऊ मेट्रो को जिस तरह निर्धारित समय से पहले बनाकर तैयार किया गया था, पूरी कोशिश होगी कि ईस्ट वेस्ट कोरिडोर को भी समय से पूर्व लखनऊ की जनता को सौंपा जाए।

उन्होंने कहा कि चारबाग से वसंतकुंज के बीच ईस्ट वेस्ट परियोजना को पूरा होने में पांच वर्षों का समय लगने का अनुमान है। निगम ने इस कोरिडोर से जुड़े रिसर्च डेटा को पहले ही तैयार कर लिया है।

कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद अब मेट्रो निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरु होगी जिसके लिए सबसे पहले टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।

इसके पूर्व, मार्च 2024 में ईस्ट वेस्ट कोरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को राज्य सरकार ने अनुमोदित किया था। जुलाई 2024 में परियोजना को नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) से और मई 2025 में परियोजना की डीपीआर को पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड की मंजूरी मिली थी।

Tags: पर्यटन स्थलोंलखनऊ मेट्रो का विस्तार: अवधी जायकों के केंद्रों
Previous Post

बीएचयू में एमबीबीएस छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में तीन पूर्व छात्र गिरफ्तार

Next Post

दिल्ली-एनसीआर में पुराने वाहनों के मालिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

Related Posts

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
Next Post

दिल्ली-एनसीआर में पुराने वाहनों के मालिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

Recent Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group