Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IDFC फर्स्ट बैंक का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म रेमिटफर्स्ट2इंडिया लॉन्च

admin by admin
August 7, 2025
in व्यापार जगत
0

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने रेमिटफर्स्ट2इंडिया ( RemitFIRST2India ) नाम से एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो एनआरआई ग्राहकों को भारत में रहने वाले अपने परिवार को पैसे भेजने की सुविधा देता है, वह भी तेज़, सुरक्षित तरीके से और बिना किसी ट्रांसफर शुल्क के।

बैंक के एनआरआई ग्राहक अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए आसानी से लॉग-इन कर सकते हैं और ट्रांज़ेक्शन कर सकते हैं। वहीं, जो लोग फिलहाल आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ग्राहक नहीं हैं, वे भी एक समर्पित वेब पोर्टल के जरिए पेपरलेस और आसान तरीके से रजिस्ट्रेशन कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

रेमिटफर्स्ट2इंडिया की शुरुआत सिंगएक्स के साथ साझेदारी में की गई है, जो कि मॉनिटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर से लाइसेंस प्राप्त एक अग्रणी मनी ट्रांसफर सेवा प्रदाता है। इस पहल का उद्देश्य है कि लोगों को पूरी तरह से सुरक्षित, पारदर्शी और आसान क्रॉस-बॉर्डर भुगतान करने की सुविधा मिले।

फिलहाल यह प्लेटफॉर्म सिंगापुर और हांगकांग से भारत में पैसे भेजने की सुविधा देता है और जल्द ही अन्य देशों से भी इसका विस्तार किया जाएगा। इसमें हर लेन-देन की जानकारी ग्राहक को चरण दर चरण लाइव ट्रैकिंग के जरिए मिलती है। इस प्लेटफॉर्म को खास तौर पर गति, पारदर्शिता और आसान उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

रेमिटफर्स्ट2इंडिया की मुख्य विशेषताएँ:

कोई ट्रांसफर चार्ज नहीं: पैसे भेजने पर किसी भी तरह की प्रोसेसिंग या सर्विस फीस नहीं ली जाती
प्रतिस्पर्धी और गारंटीड फॉरेक्स रेट: कोई छिपा हुआ चार्ज या मार्कअप नहीं
डिजिटल और आसान ट्रांसफर: भारत में किसी भी बैंक खाते में तेज़ और पेपरलेस ट्रांसफर, साथ ही रियल-टाइम ट्रैकिंग की सुविधा
शुरुआती लाभ: नए यूज़र्स को पहले तीन ट्रांसफर पर अतिरिक्त फॉरेक्स मार्जिन का लाभ

इस लॉन्च के बारे में बात करते हुए, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के हेड रिटेल लायबिलिटीज़, आशीष सिंह ने कहा, “रेमिटफर्स्ट2इंडिया सिर्फ एक रेमिटेंस समाधान नहीं है, बल्कि हमारी कस्टमर-फर्स्ट सोच का उदाहरण है। हमने इसे आसान, पारदर्शी और पूरी तरह डिजिटल अनुभव बनाने के लिए तैयार किया है।

चाहे आप हमारे पुराने ग्राहक हों या नए, अब आप कुछ ही क्लिक में पैसे भारत भेज सकते हैं वह भी बिना किसी चार्ज के और शांति से। यह लॉन्च आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की डिजिटल ताकत को और मजबूत करता है, जो दुनियाभर के भारतीयों को सुरक्षित, तेज़ और किफायती बैंकिंग समाधान प्रदान करता है।”

सिंगएक्स के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, श्री अतुल गर्ग ने कहा, “दुनिया का ध्यान फिलहाल भारत पर केंद्रित है, ऐसे में भारत में एनआरआई निवेश अगले पाँच वर्षों में दोगुना हो सकता है। परंपरागत रूप से एनआरआई अपने परिवार के खर्चों के लिए भारत में पैसे भेजते रहे हैं।

अब हम यह देख रहे हैं कि बड़ी संख्या में एनआरआई भारत में डेट और इक्विटी निवेश के लिए भी फंड भेज रहे हैं। हमें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ साझेदारी कर यह इनोवेटिव सर्विस लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है, जिससे एनआरआई को भारत में अधिक सहज और किफायती ढंग से पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा मिलेगी।”

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एनआरआई ग्राहक अब मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए सीधे पैसा भेज सकते हैं, वह भी बिना किसी अतिरिक्त पंजीकरण प्रक्रिया के। नए ग्राहक भी आसानी से सिर्फ एक बार प्रोफाइल बनाकर तुरंत लेन-देन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

Tags: IDFC फर्स्ट बैंक का नया डिजिटल
Previous Post

हाथरस में खनन माफिया ने अधिकारी के गार्ड पर हमला किया

Next Post

अयोध्या: प्रधानमंत्री व सहकारिता मंत्री तथा मुख्यमंत्री से बंद पड़े सहकारी प्रशिक्षण केंद्र को पुनः चालू करने अयोध्या नागरिक मंच की मांग

Related Posts

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़
अयोध्या

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

July 26, 2026
Next Post

अयोध्या: प्रधानमंत्री व सहकारिता मंत्री तथा मुख्यमंत्री से बंद पड़े सहकारी प्रशिक्षण केंद्र को पुनः चालू करने अयोध्या नागरिक मंच की मांग

Recent Posts

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बेसिक शिक्षा विभाग में अब निदेशालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक...

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल झील में दो ‘स्पीडबोट’ की टक्कर में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में हो रही देरी पर अदालत की सख्ती के बाद राज्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group