Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नोएडा: एसबीआई की प्रबंधक, मुख्य प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

admin by admin
August 6, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

नोएडा में एक ग्राहक के पचास लाख रुपये के गहने गबन करने के मामले में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की प्रबंधक और मुख्य प्रबंधक के खिलाफ फेज-दो थाने में मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि दोनों ऋण की राशि जमा करने के बावजूद गहने वापस नहीं कर रहे थे।

फेज-2 के थाना प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि सेक्टर-92 निवासी विवेक पुष्कल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने अक्टूबर 2024 में सेक्टर 82 स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में ‘गोल्ड लोन’ के लिए आवेदन किया था।

पीड़ित के अनुसार उन्होंने ऋण के एवज में 50 लाख 64 हजार 300 रुपये मूल्य के गहने गिरवी रखे थे। इसके बदले में उन्हें 36 लाख रुपये का ऋण दिया गया। आरोप है कि ऋण देने के कुछ दिनों बाद ही उनसे रकम वापस करने के लिए कहा गया।

बैंक अधिकारियों ने पहले कर्ज के स्थान पर उतनी ही रकम का दूसरा ऋण तुरंत दिलाने का वादा किया। विश्वास में आकर उन्होंने पहले ऋण का सारा भुगतान कर दिया और उतनी ही रकम के दूसरे ऋण के लिए आवेदन किया।

पीड़ित ने बताया कि ऋण की राशि जमा करने के लिए उनके पास उस समय रकम नहीं थी, ऐसे में उन्होंने सूद पर किसी से धन लेकर बैंक के कर्ज का भुगतान किया।

पुष्कल ने बताया कि भुगतान करने के बाद जब उन्होंने दोबारा ऋण जारी करने के लिए कहा तो बैंक पदाधिकारियों ने कुछ दिन का समय मांगा, लेकिन ऋण जारी नहीं होने पर जब शिकायतकर्ता ने प्रबंधक और मुख्य प्रबंधक से अपने गिरवी रखे गहने वापस करने को कहा तो बैंक की अधिकारी टालमटोल करने लगीं।

इसके बाद, पुष्कल ने शाखा प्रबंधक रविंद्र कौर और मुख्य प्रबंधक प्रीति रावत के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: नोएडा: एसबीआई की प्रबंधकमुख्य प्रबंधक के
Previous Post

बारिश के बीच धराली में बचाव अभियान जारी, मलबे से एक शव निकाला गया

Next Post

मेरठ: हत्या-लूट का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, नकद और जेवरात बरामद

Related Posts

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
Next Post

मेरठ: हत्या-लूट का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, नकद और जेवरात बरामद

Recent Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group