Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिना बताए पुल का उद्घाटन किए जाने से अधिकारियों पर भड़के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

admin by admin
August 6, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बलिया, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में बगैर जानकारी दिये एक पुल का कथित तौर पर उद्घाटन किए जाने को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बेहद नाराज हो गये और कहा कि वह इसकी शिकायत ‘ऊपर’ तक करेंगे।

बलिया नगर विधायक ने आधी रात के आसपास कटहरनाला पर बने पुल का दौरा किया।

दरअसल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को जानकारी मिली थी कि उनको बताये बगैर कटहरनाला में नव निर्मित पुल को आवागमन के लिए खोल दिया गया है। इससे तमतमाए मंत्री मंगलवार रात करीब 12 बजे संवाददाताओं के साथ बलिया शहर के कटहरनाला पहुंच गए और वहां मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर बिफर पड़े।

उन्होंने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को जमकर खरी-खोटी सुनाई।परिवहन मंत्री ने कहा, ‘‘दिमाग खराब न हो। यहां का विधायक और मिनिस्टर मैं हूं। हम लोगों को बता नहीं रहे हो और (पुल) खुलवा दे रहे हो। तुम किसकी ओर से चल रहे हो, समझ रहा हूं। तुमने पुल खोलने की सूचना क्यों नहीं दी, जबकि मैं शहर में हूं? जान बूझकर तुम लोग ऐसा कर रहे हो।

सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर रसड़ा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह के इशारों पर चलने का परोक्ष रूप से आरोप लगाते हुए अधिकारी से कहा, ‘‘तुम यहां से चुनाव लड़ने वाले हो क्या? बसपा टिकट देने वाली है क्या? हो सकता है कि विधायक जी टिकट दिलवा रहे हों।

परिवहन मंत्री ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अधिशासी अभियंता बताते थे कि अभी इस पुल का परीक्षण नहीं हुआ है और ना ही इसके उद्घाटन की अभी स्वीकृति मिली है इसलिए अभी इसका उद्घाटन नहीं किया जाएगा। हम लोगों ने कई बार कहा कि जल्दी कराओ, आवश्यकता है, आवागमन बाधित हो रहा है। मंत्री ने क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की विश्वसनीयता पर भी चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ‘‘2015 से अब तक यहां एक नाला तक नहीं बन पाया। भुगतान पहले हो चुका है और काम आज तक नहीं हुआ। इस सरकार में अधिकारी इतना ‘पावरफुल’ कैसे हो सकता है, कुछ तो बात है, तभी तो वह कर रहा है। वह मंत्री और क्षेत्रीय विधायक को ‘इग्नोर’ (उपेक्षा) कर रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष को ‘इग्नोर’ कर रहा है। कुछ तो बात है। कहीं न कहीं किसी का वरदहस्त प्राप्त होगा तभी तो कर रहा है।

Tags: बिना बताए पुल का उद्घाटन किए जाने से
Previous Post

RBI ने वृद्धि दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा; महंगाई का अनुंमान घटाया

Next Post

प्रयागराज में गंगा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

September 17, 2026
Next Post

प्रयागराज में गंगा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत

Recent Posts

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

PublicNews360 पर खबर प्रकाशित होने के बाद रामनरेश मिष्ठान भंडार पर छापा, रसमलाई में कीड़े, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

by Atul Narain Srivastava
September 17, 2026
0

अयोध्या, भेलसर चौराहा स्थित चर्चित रामनरेश मिष्ठान भंडार में परोसी गई रसमलाई में कथित तौर पर बिलबिलाते कीड़े मिलने का मामला...

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच OpenAI ने अपने मॉडलों के अप्रत्याशित और चिंताजनक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group