Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

PM मोदी का पाक को कड़ा संदेश, भारत पर हमला करने वाला पाताल में भी नहीं बचेगा, भारत निर्मित मिसाइलें आतंकियों के ठिकानों को करेगी खत्म

admin by admin
August 2, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और आतंकवादियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भारत पर हमला करने वालों को पाताल लोक में छिपाकर भी बचाया नहीं जा सकता।

पीएम मोदी ने कहा, “भारत जब अन्याय और आतंक के सामने आता है, तो वह महादेव के रुद्र रूप को धारण करता है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान दुनिया ने भारत का यही रूप देखा है।

अपने भाषण की शुरुआत “ॐ नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव” के जयघोष से करते हुए प्रधानमंत्री ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की याद दिलाई, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

उन्होंने कहा, “मैंने बाबा विश्वनाथ से वादा किया था कि अपनी बेटियों के सिंदूर का बदला लूंगा, और आज महादेव के आशीर्वाद से वह वादा पूरा हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता मैं महादेव के चरणों में समर्पित करता हूं।

पीएम मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर पाकिस्तान दोबारा आतंक की गलती करता है, तो इस बार उसे ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत ने स्वदेशी हथियारों – ड्रोन, मिसाइलें, एयर डिफेंस सिस्टम और विशेष रूप से ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, “अब ब्रह्मोस मिसाइल उत्तर प्रदेश में भी बनेगी।

लखनऊ में इसका निर्माण शुरू हो रहा है। पाकिस्तान आज भी ब्रह्मोस की वजह से सो नहीं पा रहा है। अगर पाकिस्तान फिर पाप करेगा, तो यूपी में बनी मिसाइलें आतंकियों के ठिकानों को खत्म कर देंगी।

विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम इस बात से परेशान है कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी कैंप तबाह कर दिए।

कांग्रेस और सपा पाकिस्तान की चिंता में ज्यादा दुखी हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को ‘तमाशा’ कहा। क्या कोई सिंदूर तमाशा हो सकता है? यह हमारे शहीदों और सैनिकों का अपमान है।

पीएम मोदी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, “उन्होंने सवाल उठाया कि पहलगाम के आतंकियों को उसी दिन क्यों मारा गया। क्या आतंकियों को मारने से पहले इनसे अनुमति ली जानी चाहिए थी? क्या आतंकियों को भाग जाने का इंतजार करना चाहिए था? यही लोग यूपी में सत्ता में रहते हुए आतंकियों को क्लीन चिट देते थे और अब जब भारत उन्हें खत्म कर रहा है, तो इन्हें परेशानी हो रही है।

प्रधानमंत्री ने यह भी दोहराया कि भारत अब नया भारत है- जो महादेव की पूजा करता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर कालभैरव भी बन जाता है। उन्होंने कहा कि यूपी अब रक्षा निर्माण में अग्रणी बन रहा है और जल्द ही ‘मेड इन इंडिया’ हथियार भारतीय सेना की रीढ़ बनेंगे।

Tags: PM मोदी का पाक को कड़ा संदेश
Previous Post

शादी कर कई पुरुषों से ठगी करने की आरोपी महिला नागपुर में गिरफ्तार

Next Post

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही उत्तर प्रदेश इकाई को मिल सकता नया प्रमुख

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही उत्तर प्रदेश इकाई को मिल सकता नया प्रमुख

Recent Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group