Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ऋषभ पंत पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला से बाहर

admin by admin
July 24, 2025
in खेल, देश
0

मैनचेस्टर, चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रहे भारत को गुरुवार को तब करारा झटका लगा जब स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए।

पंत बुधवार को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने के प्रयास में चोटिल हो गए थे। तब वह 37 रन पर खेल रहे थे। दाहिने पैर में चोट लगने के कारण वह रिटायर्ड हर्ट हो गए और स्कैन के लिए गए।

ओल्ड ट्रैफर्ड में मैच के दूसरे दिन पंत की चोट ही चर्चा का विषय रही। इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने आक्रामक अंदाज के कारण विश्व क्रिकेट में खास जगह बनाई है। उन्होंने इस श्रृंखला में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और भारत को आगे उनकी काफी कमी खलेगी।

पंत दूसरे दिन भारतीय टीम के अपने अन्य साथियों के साथ मैदान पर नहीं उतरे और इसके बजाय एक अन्य स्कैन कराने के लिए चले गए।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘वह अगले छह हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं। ईशान किशन को कवर के तौर पर बुलाया जाएगा। उनकी मेटाटार्सल हड्डियों (टखने और पैर के अंगूठे के बीच स्थित पांच हड्डियों का समूह) में फ्रैक्चर लगता है। यह बिल्कुल भी अच्छी स्थिति नहीं है।’’

बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक अपडेट का अभी इंतज़ार है। लेकिन पंत के दाहिने पैर से बहते खून को देखकर चोट की गंभीरता स्पष्ट नजर आ रही थी। उनके प्रभावित हिस्से में काफ़ी सूजन भी थी।

भारतीय टीम पहले ही चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है और अब पंत का बाहर होना उसके लिए करारा झटका है। भारत अभी पांच मैच की श्रृंखला में 1-2 से पीछे चल रहा है।

ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी घुटने की चोट के कारण पहले ही श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं, जबकि तेज गेंदबाज आकाश दीप और अर्शदीप सिंह क्रमशः कमर में दर्द और उंगली की चोट के कारण चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं।

किशन ने हाल ही में नॉटिंघमशर के लिए दो काउंटी मैच खेले थे। वह टेस्ट श्रृंखला से पहले इंग्लैंड लायंस का सामना करने वाली भारत ए टीम का भी हिस्सा थे, हालांकि यह 26 वर्षीय खिलाड़ी दोनों मैचों में से किसी में भी नहीं खेला था।

टीम प्रबंधन केएल राहुल को विकेटकीपिंग करने के लिए भी कह सकता है, लेकिन उन्होंने 2023-24 सत्र में दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद से यह भूमिका नहीं निभाई है।

टीम के अन्य विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को चौथे टेस्ट मैच के लिए अंतिम एकादश में नहीं रखा गया था।

श्रृंखला में पंत को दूसरी बार चोट लगी है। लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए उनकी उंगली में चोट लग गई थी जिसके कारण वह इंग्लैंड की दूसरी पारी में विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे। ध्रुव जुरेल ने तब स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर विकेटकीपिंग की थी।

इस स्टार खिलाड़ी ने 2022 में एक जानलेवा कार दुर्घटना के कारण बाहर रहने के बाद पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी।

Tags: ऋषभ पंत पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण
Previous Post

रूस में 49 लोगों को ले जा रहे विमान का मलबा मिला

Next Post

अदालत ने लड़के का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार शिक्षिका को जमानत दी

Related Posts

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
देश

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

July 27, 2026
Next Post

अदालत ने लड़के का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार शिक्षिका को जमानत दी

Recent Posts

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग के बाईपास पर सोमवार को एक स्कूल बस ने एक मोटरसाइकिल...

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

कुछ लोगों की बातचीत में गाली-गलौज आम बात होती है। कार्यस्थल पर भी ऐसे लोग मिल जाते हैं और कई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group