Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बांग्लादेश वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, 19 की मौत, दर्जनों घायल

admin by admin
July 21, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

बांग्लादेश वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सोमवार दोपहर यहां उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक स्कूल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। अधिकारियों एवं चश्मदीदों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि यह चीन निर्मित एफ-7 बीजीआई प्रशिक्षु विमान दोपहर ढाका के उत्तर क्षेत्र में ‘माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज’ परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

अग्निशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा महानिदेशक ब्रिगेडियर जनरल जाहेद कमाल ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘दुर्घटना और उसके बाद लगी आग में 19 लोगों की मौत हो गयी। कम से कम 50 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान बचावकर्मियों ने अकेले स्कूल परिसर से 19 शव बरामद किए हैं।

मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय संबंधी विशेष सहायक मोहम्मद सईदुर रहमान ने पहले कहा था कि ‘माइलस्टोन कॉलेज’ परिसर में वायुसेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई।

रहमान ने बताया कि 72 लोगों को जलने और अन्य प्रकार की चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज ‘कम्बाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (सीएमएच)’, ‘ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल’ और ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी (एनआईबीपीएस) में किया जा रहा है तथा उनमें ज्यादातर विद्यार्थी हैं। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से आठ की हालत गंभीर है।

एनआईबीपीएस के एक डॉक्टर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हमारे अस्पताल में लाये जा रहे घायल लोगों की संख्या बढ़ रही है।’’

रहमान ने बताया कि विमान के पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहम्मद तौकीर इस्लाम का इलाज सीएमएच की गहन चिकित्सा इकाई में किया जा रहा है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एफ-7 बीजीआई प्रशिक्षण विमान ने दोपहर एक बजकर छह मिनट पर उड़ान भरी और कुछ ही देर बाद वह कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विमान जोरदार धमाके के साथ ‘माइलस्टोन स्कूल’ के चार मंजिले भवन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और तत्काल उसमें आग लग गई।

पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना के शीघ्र बाद अग्निशमन विभाग एवं एम्बुलेंस की गाड़ियां और वायुसेना के हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंच गए।

स्कूल की एक अध्यापिका ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सुरक्षाकर्मी शवों को बॉडी बैग में भरकर क्षतिग्रस्त भवन से ढाका के सीएमएचले जा रहे हैं। इस भवन में कक्षा एक से सात तक के बच्चे पढ़ते हैं। अध्यापिका ने कहा, ‘‘ दर्जनों एंबुलेंस घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जा रही हैं।’’

यहां ‘नेशनल बर्न इंस्टीट्यूट’ ने कहा कि उसके यहां 18 लोगों का इलाज किया जा रहा है जिनमें ज़्यादातर विद्यार्थी हैं और कुछ की हालत गंभीर है।

अंतरिम सरकार ने 22 जुलाई को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है, जिस दिन बांग्लादेश और उसके विदेश स्थित दूतावासों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने दुर्घटना में लोगों के हताहत होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने एक बयान में कहा,‘‘माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज परिसर में बांग्लादेश वायु सेना के एक विमान की हृदयविदारक दुर्घटना में लोगों के हताहत होने से मैं बहुत दुखी हूं।

ग्यारहवीं कक्षा के छात्र फहीम हुसैन ने बताया कि विमान उनकी आंखों के ठीक सामने, उनसे सिर्फ 10 फीट आगे, दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

फहीम ने ‘द डेली स्टार’ को बताया, ‘‘यह दोपहर लगभग सवा एक बजे एक दो मंज़िला इमारत के भूतल पर गिरा, जहां प्राथमिक स्तर की कक्षाएं चल रही थीं।

Tags: बांग्लादेश वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त
Previous Post

न्यायमूर्ति वर्मा को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में नोटिस

Next Post

CBSC ने स्कूलों को वास्तविक समय में रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने का दिया आदेश

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

September 17, 2026
अंतराष्ट्रीय

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

September 17, 2026
Featured

चंद्रमा पर मिला कोलोसियम से भी बड़ा नया गड्ढा, 2024 में हुआ था शक्तिशाली टकराव; NASA ने खोजा ‘मैकगेटचिन क्रेटर’

September 17, 2026
अंतराष्ट्रीय

Los Angeles में न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत; बस हादसे की कवरेज के दौरान हुआ हादसा

September 16, 2026
Next Post

CBSC ने स्कूलों को वास्तविक समय में रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने का दिया आदेश

Recent Posts

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील...

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group