Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

विलय के बाद खाली होने वाले स्कूल भवनों में बनेंगी बाल वाटिकाएं

admin by admin
July 16, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश सरकार की विद्यालयों के विलय की पहल को लेकर जारी बहस के बीच राज्य के बेसिक शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए विलय के बाद खाली होने वाले स्कूल भवनों को ‘बाल वाटिका’ के रूप में इस्तेमाल करने की योजना की घोषणा की।

राज्य सरकार ने 50 से कम विद्यार्थियों वाले प्राथमिक विद्यालयों को निकट के दूसरे स्कूल में विलय करने का फैसला किया है। विपक्षी दल इस मामले को लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार के इस कदम से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा से वंचित हो जाएंगे।

राज्य सरकार विरोध के बावजूद विलय के बाद खाली होने वाले स्कूल भवनों को ‘बाल वाटिका’ के रूप में इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है। सरकार की दलील है कि यह फैसला संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने और तीन से छह साल के बच्चों के लिए पूर्व-प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिये लिया गया है।

बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “बेसिक शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा के माध्यम से तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चों के लिए योजनाबद्ध तरीके से संसाधन सृजन और वातावरण निर्माण पर काम कर रहा है और उन्हें बुनियादी ढांचे और शैक्षिक सामग्री से लैस किया जा रहा है।”

उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्कूल परिसरों में स्थित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को ‘बाल वाटिका’ घोषित किया गया है। कुमार ने बताया कि विद्यालयों के नियमानुसार विलय के बाद खाली होने वाले भवनों का इस्तेमाल बाल वाटिकाओं के लिए किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन बालवाटिकाओं को निकटतम प्राथमिक विद्यालयों का हिस्सा माना जाएगा और आस-पास के क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्र इन बाल वाटिकाओं में संचालित किए जाएंगे।

अधिकारी ने बताया कि इन पूर्व-प्राथमिक स्कूल केंद्रों की मदद के लिए बेसिक शिक्षा विभाग हर बाल वाटिका में एक ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) शिक्षक तैनात करने की योजना बना रहा है।

उन्होंने बताया कि ये शिक्षक बच्चों के लिए एक आकर्षक शिक्षण वातावरण बनाने के लिये फर्नीचर, खेल की सामग्री, कार्यपुस्तिकाओं और शिक्षण सामग्री के उपयोग की देखरेख करेंगे।

Tags: विलय के बाद खाली होने वाले स्कूल
Previous Post

भारत-नेपाल सीमा पर जाली परमिट के माध्यम से बसों के संचालन के मामले में जांच शुरू

Next Post

गोरखपुर: पति ने सिलबट्टे से वार कर शिक्षिका पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार

Related Posts

आजमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर पोल से टकराकर पेट्रोल टैंकर में आग, तीन लोगों की जलकर मौत
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर पोल से टकराकर पेट्रोल टैंकर में आग, तीन लोगों की जलकर मौत

August 4, 2026
Watch, अविमुक्तेश्वरानंद मामले सदन में बोले आदित्यनाथ हर व्यक्ति खुद को शंकराचार्य नहीं बता सकता
उत्तर प्रदेश

उप्र विधानसभा में हंगामे के बीच लोकसेवा अधिकरण (संशोधन) समेत 11 विधेयक पारित

August 4, 2026
Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत
उत्तर प्रदेश

Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत

August 4, 2026
कन्नौज में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश

कन्नौज में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो वायरल

August 4, 2026
Next Post

गोरखपुर: पति ने सिलबट्टे से वार कर शिक्षिका पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार

Recent Posts

आजमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर पोल से टकराकर पेट्रोल टैंकर में आग, तीन लोगों की जलकर मौत

आजमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर पोल से टकराकर पेट्रोल टैंकर में आग, तीन लोगों की जलकर मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में तीन व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई।...

अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल

अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी, लूट व झपटमारी जैसी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे...

Watch, अविमुक्तेश्वरानंद मामले सदन में बोले आदित्यनाथ हर व्यक्ति खुद को शंकराचार्य नहीं बता सकता

उप्र विधानसभा में हंगामे के बीच लोकसेवा अधिकरण (संशोधन) समेत 11 विधेयक पारित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों...

Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत

Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

प्रयागराज के शाहगंज थाना इलाके में मंगलवार को एक किराये के मकान में तीन लोगों की हत्या कर दी गई।...

कन्नौज में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो वायरल

कन्नौज में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

कन्नौज जिले के तिरवा क्षेत्र में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक के मेज पर सोने और कक्षा में विद्यार्थियों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group