Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेरठ में मोटापा घटाने की सर्जरी के बाद महिला की मौत

admin by admin
July 16, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

मेरठ में एक निजी अस्पताल में मोटापा घटाने के लिए की गई ‘बेरिएट्रिक’ सर्जरी के बाद 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को हुई महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया हालांकि हालात बिगड़ते देख पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत कराया।

‘बेरिएट्रिक’ सर्जरी को वजन घटाने की सर्जरी भी कहा जाता है और यह एक सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसके जरिये मोटापे से पीड़ित लोगों को वजन कम करने में मदद मिलती है। अधिकारी ने बताया कि सदर बाजार निवासी टेंट व्यवसायी ब्रजमोहन गुप्ता की पत्नी रजनी गुप्ता को 11 जुलाई को न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रजनी का वजन 123 किलोग्राम था। परिजनों के मुताबिक, ‘फेसबुक’ पर कथित विज्ञापन से प्रभावित होकर रजनी ‘बेरिएट्रिक’ सर्जरी कराने अस्पताल आई थी और उनकी सर्जरी डॉ. ऋषि सिंघल ने की थी। रजनी के बेटे शुभम गुप्ता के मुताबिक, उनकी मां और 26 वर्षीय बहन शिवानी गुप्ता दोनों को सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि शिवानी का वजन 120 किलोग्राम था लेकिन उसका ऑपरेशन सफल रहा। परिवार ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने 24 घंटे के भीतर 30 किलो वजन कम होने का वादा किया था लेकिन इसके बजाय रजनी की मौत हो गई।

परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि ऑपरेशन के एक दिन बाद ही रजनी को पेट में असहनीय दर्द हुआ लेकिन चिकित्सकों ने इसे हल्के में लिया।

उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को पता चला कि ऑपरेशन के बाद पेट में संक्रमण फैल गया और उचित इलाज न मिलने के कारण मंगलवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बृजमोहन गुप्ता ने चिकित्सक और कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है लेकिन मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

मेडिकल थाना प्रभारी निरीक्षक शिलेश कुमार ने बताया कि यह शिकायत सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) को भेजी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं सीएमओ डॉ. अशोक कुमार कटारिया ने बताया कि उनके पास अब तक इस मामले में शिकायत नहीं आई है और शिकायत प्राप्त होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. ऋषि सिंघल ने लापरवाही के आरोपों से इनकार करते हुए बताया कि आठ जुलाई को शिवानी अपनी मां के साथ मिलने आई और कहा कि कांवड़ यात्रा कि वजह से उनका काम अभी बंद है इसलिए अभी उनकी सर्जरी कर दी जाये।

डॉ. ऋषि ने बताया कि उन्होंने दोनों मां-बेटी को समझाया कि बिना जांच और तैयारी के सर्जरी नहीं की जा सकती लेकिन अगले दिन शिवानी सारी जांच रिपोर्ट लेकर आई और 11 जुलाई को उसकी मां की तथा 14 जुलाई को उसकी सर्जरी कराने का समय निर्धारित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि रजनी को पहले से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, थायरायड जैसी कई समस्याएं थीं।

डॉ. ऋषि ने बताया कि मां-बेटी दोनों को सूचित किया गया था कि प्रक्रिया जटिल होगी। उन्होंने बताया कि रजनी की 11 जुलाई को सफल सर्जरी हुई जिसके बाद शिवानी ने अपनी सर्जरी 12 जुलाई को करने का अनुरोध किया।

चिकित्सक ने बताया कि दोनों की हालत 13 जुलाई की सुबह तक स्थिर थी। उन्होंने बताया कि लेकिन शाम को रजनी को कुछ बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया।

डॉ. ऋषि ने बताया किल चिकित्सकों की एक टीम ने रजनी का इलाज किया लेकिन सभी प्रयासों के बावजूद दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।

Tags: मेरठ में मोटापा घटाने की सर्जरी
Previous Post

शाहजहांपुर: पंजाब नेशनल बैंक का लॉकर तोड़ते तीन चोर पकड़े गए

Next Post

भारत-नेपाल सीमा पर जाली परमिट के माध्यम से बसों के संचालन के मामले में जांच शुरू

Related Posts

अयोध्या

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

September 20, 2026
अयोध्या

अयोध्या में हजारों महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा, पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

September 20, 2026
Next Post

भारत-नेपाल सीमा पर जाली परमिट के माध्यम से बसों के संचालन के मामले में जांच शुरू

Recent Posts

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के...

अयोध्या में हजारों महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा, पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, अयोध्या जिले की हजारों महिलाओं ने रविवार को आयोजित साक्षरता परीक्षा में शामिल होकर...

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2020 में गैंगस्टर विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत...

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका पर तीन मकान ध्वस्त

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के बीच अयोध्या में जिला प्रशासन ने रविवार को जनौरा नाका...

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, 20 सितंबर। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों की पार्टी में भूमिका...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group