Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रूस ने कीव पर और मिसाइल दागीं, ड्रोन से आग लगी; कम से कम 10 लोग घायल

admin by admin
July 10, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर बृहस्पतिवार रात को बड़े पैमाने पर फिर से मिसाइल एवं ड्रोन हमले किए जिससे शहर के कई इलाकों में आग लग गई और कम से कम 10 लोग घायल हो गए।

यह तीन साल से जारी युद्ध के दौरान किया गया अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला है। कीव के मेयर विताली क्लित्स्को ने ‘टेलीग्राम’ पर एक ‘पोस्ट’ के जरिए बताया कि शेवचेनकिव्स्की जिले में एक आवासीय इमारत में आग लग गई और बचावकर्मी राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं।

कीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि कम से कम पांच अन्य जिलों में आवासीय भवनों, कारों, गोदामों, कार्यालयों और अन्य गैर-आवासीय ढांचों में आग लगी है। उन्होंने बताया कि इन हमलों में कम से कम 10 लोग घायल हो गए जिनमें से तीन को छर्रे लगे हैं।

रूस ने हाल में बड़े पैमाने पर हवाई हमले करके यूक्रेनी वायु रक्षा को कमजोर करने की कोशिश की है।

इससे पहले, यूक्रेन की वायुसेना ने बुधवार को दावा किया था कि रूस ने मंगलवार रात यूक्रेन पर 728 ‘शाहिद’ एवं ‘डिकॉय’ ड्रोन से हमला किया और 13 मिसाइलें दागीं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उत्तर पश्चिमी यूक्रेन में पोलैंड और बेलारूस सीमा के पास स्थित शहर लुत्स्क सबसे अधिक प्रभावित है जबकि 10 अन्य क्षेत्रों में भी हमला किया गया है।

लुत्स्क में यूक्रेनी सेना के हवाई अड्डे हैं। मालवाहक विमान और लड़ाकू विमान नियमित रूप से शहर से उड़ान भरते रहते हैं। यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्र युद्ध में रसद की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं क्योंकि वहां के हवाई अड्डों और डिपो पर महत्वपूर्ण विदेशी सैन्य सहायता की आपूर्ति होती है जिसे बाद में देश के अन्य भागों में भेजा जाता है।

रूस ने इससे पहले चार जुलाई की देर रात से लेकर अगले दिन तक यूक्रेन पर हमले किए थे।

रूस की विशाल सेना ने 1,000 किलोमीटर लंबी अग्रिम पंक्ति के कुछ हिस्सों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए एक नया अभियान शुरू किया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से ‘‘खुश नहीं’’ हैं। अमेरिका के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन ने यूक्रेन को कुछ हथियार भेजना पुन: शुरू कर दिया है।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय ‘पेंटागन’ ने एक सप्ताह पहले ही कहा था कि वह यूक्रेन को हवाई हमलों से बचाव करने वालीं मिसाइल, सटीक निशाना लगाने वालीं तोपें जैसे कुछ हथियार भेजना फिलहाल रोक रहा है। यह आदेश इसलिए दिया गया था क्योंकि अमेरिका इस बात को लेकर चिंतित है कि उसके अपने हथियारों का भंडार बहुत कम हो गया है।

अमेरिकी प्रशासन के दो अधिकारियों ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि यूक्रेन भेजे जा रहे हथियारों में 155 मिमी गोला-बारूद और सटीक हमला करने वाले रॉकेट जीएमएलआरएस (निर्देशित बहुप्रक्षेपण रॉकेट प्रणाली) शामिल हैं।

Tags: रूस ने कीव पर और मिसाइल दागीं
Previous Post

लखनऊ: कर्ज में डूबे रीयल एस्टेट व्यवसायी ने सोशल मीडिया पर ‘लाइव’ आकर की आत्महत्या

Next Post

अयोध्या: गोदाम से गेहूं व चावल चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार

Related Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
Next Post

अयोध्या: गोदाम से गेहूं व चावल चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group