Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अदालत ने बलात्कार के आरोपी को किया बरी, महिला के खिलाफ झूठी गवाही पर कार्यवाही का आदेश

admin by admin
July 4, 2025
in क्राइम, देश
0

दिल्ली की एक अदालत ने बलात्कार के आरोपी को बरी करते हुए उसके खिलाफ ‘‘झूठी कहानी गढ़ने’’ के आरोप में महिला पर झूठी गवाही की कार्यवाही करने का अदोश दिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनुज अग्रवाल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को मामले की जांच करने और सुधारात्मक कार्रवाई करने को कहा।

अदालत ने दो जुलाई को अपने आदेश में अमेरिकी अटॉर्नी एफ ली बेली के कथन को उद्धृत किया और कहा, ‘‘अदालत में, सत्य अकसर प्रक्रिया में खो जाता है। शपथ का उद्देश्य सत्य की रक्षा करना है, लेकिन लोग ईश्वर के नाम पर भी झूठ बोल जाते हैं। अदालत ने कहा कि यह कहावत इस मामले पर पूरी तरह लागू होती है।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘बलात्कार के झूठे आरोपों से न केवल लंबित मामलों पर अनावश्यक बोझ पड़ता है, बल्कि वास्तविक बलात्कार पीड़िताओं के साथ भी घोर अन्याय होता है, क्योंकि इससे बहुमूल्य न्यायिक समय और राज्य के सीमित संसाधनों का दुरुपयोग होता है।’’

अदालत ने कहा कि आरोपी से पैसे ऐंठने के लिए महिला के साथ पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत की बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

संबंधित व्यक्ति पर बलात्कार, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने तथा उसके कपड़े उतारने के इरादे से उस पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया था। उस पर आरोप लगाया गया था कि उसने वैवाहिक पोर्टल के माध्यम से महिला से मुलाकात की और बाद में अलग-अलग तारीखों पर उसके साथ बलात्कार किया।

यह बात रिकॉर्ड में आई कि महिला ने अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी इसी प्रकार की चार प्राथमिकी दर्ज कराई थीं तथा वैवाहिक पोर्टल पर वैवाहिक प्रोफाइल बनाए जाने से पहले वह आरोपी के साथ टेलीफोन पर संपर्क में थी।

आदेश में कहा गया कि शिकायतकर्ता अपना वैवाहिक प्रोफाइल बनाने से पहले ही दो बार शादी कर चुकी थी, जिसमें उसने स्वयं को अविवाहित बताया था तथा अपने नाम में भिन्नता के साथ अलग-अलग पहचान का उपयोग किया था।

अदालत ने कहा कि उसके खिलाफ दो आधार कार्ड रखने का मामला दर्ज किया गया था। इसने कहा कि उसके फ्लैट के आसपास लगे सीसीटीवी में बलात्कार की कथित तारीख पर आरोपी की उपस्थिति नहीं दिखी।

यह भी पाया गया कि प्राथमिकी दर्ज होने से काफी पहले से वह स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में थी। आदेश में कहा गया कि यह स्पष्ट है कि महिला ने बलात्कार/छेड़छाड़ की झूठी कहानी गढ़कर अदालत के समक्ष झूठा बयान दिया।

इसने कहा कि केवल बरी कर देने से न्याय का हित नहीं होगा, क्योंकि कानून का उद्देश्य न केवल दोषियों को दंडित करना है, बल्कि निर्दोष की गरिमा की रक्षा करना भी है।

अदालत ने शिकायतकर्ता के खिलाफ झूठी गवाही की कार्यवाही का आदेश देते हुए कहा कि उसने शपथ लेकर झूठ बोला।

Tags: अदालत ने बलात्कार के आरोपी को किया बरी
Previous Post

महराजगंज में नीलगाय से टकराई मोटरसाइकिल, दो युवकों की मौत

Next Post

दिल्ली की सड़कों पर फिर से दौड़ेंगी पुरानी गाड़ियां, सरकार ने वापस लिया फैसला

Related Posts

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
Next Post

दिल्ली की सड़कों पर फिर से दौड़ेंगी पुरानी गाड़ियां, सरकार ने वापस लिया फैसला

Recent Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group