Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हरियाणा के गुरुग्राम में जबरन वसूली को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता समेत यूट्यूबर गिरफ्तार

admin by admin
June 29, 2025
in देश
0

गुरुग्राम में एक आरटीआई कार्यकर्ता और एक यूट्यूबर को एक निजी स्कूल संचालक को कथित तौर पर ब्लैकमेल कर जबरन वसूली करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों -आरटीआई कार्यकर्ता सुखबीर तंवर और यूट्यूबर एम के मौर्य – को यहां एक अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने बताया कि सेक्टर-37 थाने में उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

जी ए वी इंटरनेशनल स्कूल के ‘चेयरमैन’ प्रदीप कौशिक ने अपनी शिकायत में कहा कि सुखबीर तंवर ने अक्टूबर 2022 में उनके स्कूल के खिलाफ शिक्षा विभाग में आरटीआई आवेदन दिया था। कौशिक ने आरोप लगाया कि तंवर इस आरटीआई आवेदन के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करने लगा।

उन्होंने कहा कि उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए अदालत में मामला दर्ज किया गया और तंवर ने इसे वापस लेने के लिए 10 लाख रुपए मांगे।

कौशिक ने कहा कि जब काफी प्रयासों के बाद भी तंवर नहीं माना तो उन्होंने अपने स्कूल की छवि बचाने के लिए पांच दिसंबर 2024 को अदालत परिसर में ही तंवर को 2.5 लाख रुपए दिए थे।

उन्होंने बताया कि इस साल आठ अप्रैल को तंवर ने मामला वापस ले लिया, लेकिन उसकी ब्लैकमेलिंग बंद नहीं हुई।

कौशिक ने बताया कि 15 अप्रैल को आयकर विभाग एवं अन्य कुछ विभागों में उनके स्कूल के खिलाफ आरटीआई आवेदन लगाये गये। उन्होंने शिकायत में बताया कि इस बार तंवर ने पांच लाख रुपए मांगे।

कौशिक ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘इस बार सुखबीर तंवर ने यूट्यूबर एम के मौर्या के माध्यम से उनसे संपर्क किया और दोनों ने मुझ पर दबाव बनाना शुरू कर दिया तथा पांच लाख रुपये की मांग की।

उन्होंने बताया कि उन्होंने आठ मई को सेक्टर 37 स्थित अपने स्कूल में दोनों को बुलाया और उन्हें 25,000 रुपए दिए तथा शेष राशि बाद में देने का आश्वासन दिया।

कौशिक ने बताया, ‘‘यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। इसके बाद मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद सेक्टर 37 थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Tags: हरियाणा के गुरुग्राम में जबरन वसूली को लेकर
Previous Post

RBI अपने स्वर्ण भंडार को 12.5 किलो की सोने की ईंट के रूप में..

Next Post

वजीरिस्तान में आत्मघाती हमलावर ने सैन्य काफिले को बनाया निशाना, 13 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए, आरोपों को भारत ने किया खारिज

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
खेल

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के संसदीय चुनाव में यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, कीव ने बताया अवैध

September 20, 2026
Next Post

वजीरिस्तान में आत्मघाती हमलावर ने सैन्य काफिले को बनाया निशाना, 13 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए, आरोपों को भारत ने किया खारिज

Recent Posts

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2020 में गैंगस्टर विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत...

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका पर तीन मकान ध्वस्त

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के बीच अयोध्या में जिला प्रशासन ने रविवार को जनौरा नाका...

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, 20 सितंबर। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों की पार्टी में भूमिका...

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

रियाद, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार को काले धुएं का बड़ा...

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

हाल ही में मैंने गूगल पर एक सीधा-सा सवाल टाइप किया कि किशोरों के लिए कितना ‘स्क्रीन टाइम’ बहुत ज्यादा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group