Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस की लॉरेन सांचेज के साथ हुई शादी, दुनियाभर से करीब 200 से 250 हाई-प्रोफाइल मेहमान पहुंचे

admin by admin
June 28, 2025
in Featured, अंतराष्ट्रीय
0

इटली के वेनिस में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और  लॉरेन सांचेज विवाह के बंधन में बंध गए। हालांकि, गुरुवार को शुरू हुए दोनों के शादी से जुड़े कार्यक्रम पूरे वीकेंड जारी रहेंगे।  दुनिया की सबसे महंगे विवाहों में से एक माने जा रहे इस विवाह की तैयारियां बीते करीब दो महीनों से जारी थीं।

इन कार्यक्रमों में कई बदलाव भी हुए और आखिरकार इस गुरुवार (26 जून) को विवाह से जुड़ी पहली रस्में हुईं। इटली में शुक्रवार को इस जोड़े ने चर्च में शादी से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद शनिवार को बेजोस और सांचेज एक बड़ी पार्टी का आयोजन करेंगे।

बेजोस-सांचेज की शादी में कई बड़े चेहरे एक साथ जुटे हैं। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी-दामाद इवांका ट्रंप और जैरेड कुशनर के अलावा हॉलीवुड सेलिब्रिटी ओप्रा विन्फ्रे, एक्टर ऑर्लेन्डो ब्लूम, मॉडल किम कर्दाशियन आदि शामिल हैं। इन सभी चेहरों को गुरुवार से ही वेनिस में कई बड़े समारोह में जुटते देखा गया।
61 वर्षीय जेफ बेजोस और 55 वर्षीय लॉरेन सांचेज के विवाह में कितना खर्च होगा, इसे लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा फिलहाल सामने नहीं आया है। हालांकि, इस विवाह के लिए जगह तय होने के बाद वेनिस क्षेत्र के गवर्नर लुका जाइया ने अनुमान लगाया था कि इसमें 2.3 करोड़ से 3.4 करोड़ डॉलर (करीब 196 करोड़ रुपये से 290 करोड़ रुपये) खर्च कर सकते हैं।
हालांकि, 24 जून को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के लेख में कहा गया कि सुरक्षा कारणों से कुछ वेन्यू में बदलावों के चलते यह खर्च 40 फीसदी तक बढ़ चुका है और अब इसके 4.6 करोड़ डॉलर से 5.6 करोड़ डॉलर (करीब 393 करोड़ रुपये से 478.71 करोड़ रुपये) तक पहुंचने का अनुमान है।

जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की शादी के लिए इटली में कई अहम जगहें चुनी गईं। 25 जून को ही यह जोड़ा अमान वेनिस होटल में पहुंचा। 26 जून को यहां के कैनेरेजियो के मध्यकालीन चर्च मैडोना डेल’ओर्टो में दोनों ने मेहमानों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया।

इसके बाद बेजोस-सांचेज शुक्रवार को सैन जियोर्जियो द्वीप पहुंचे, जहां दोनों ने शादी की रस्मों को पूरा किया। इस कार्यक्रम में इटली के जाने-माने गायक-वादक एंड्रिया बोसेली के बेटे मेटियो बोसेली ने समां बांधा। इस दौरान बेजोस-सांचेज के सभी मेहमान स्टीमर के जरिए द्वीप पर पहुंचे।

बताया गया है कि मुख्य पार्टी शनिवार शाम को ‘द आर्सेनेल’ में होनी है, जो कि पहले वेनेशियन गणराज्य में जहाज निर्माण का एक अहम केंद्र हुआ करता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पार्टी में लेडी गागा और एल्टन जॉन सरीखे गायकों की तरफ से परफॉर्मेंस दी जाएगी।

जेफ बेजोस की तरफ से समारोह के लिए जिन तीन प्रमुख लोकेशन्स को चुना गया है, उनमें मेहमानों के स्वागत समारोह के लिए चुने गए चर्च मैडोना डेल’ओर्टो पर 10 लाख डॉलर (करीब 8.54 करोड़ रुपये), शादी के लिए चुने गए द्वीप जियोर्जियो मैगियोर पर 25 लाख डॉलर (करीब 21.37 करोड़ रुपये) और मुख्य पार्टी के स्थल आर्सेनल पर 15 लाख डॉलर (करीब 13 करोड़ रुपये) खर्च का अनुमान है।

बताया गया है कि बेजोस ने शहर के पांच सबसे आलीशान होटल्स को बुक किया है। इनमें गिउडेका द्वीप पर सिप्रियानी होटल, ग्रैंड कैनाल पर अमान वेनिस होटल को चुना। पर्यटन से जुड़ी वेबसाइट कयाक (Kayak) के मुताबिक, अमान वेनिस में एक आधारभूत कमरे का एक रात का किराया 2736 डॉलर (करीब 2 लाख 33 हजार रुपये) है।

इस लिहाज से देखा जाए तो अगर 250 मेहमानों को औसतन 2736 डॉलर के आसपास के किराए वाले कमरे में ठहराया गया तो कार्यक्रम के तीन दिनों में बेजोस करीब 20 लाख डॉलर (करीब 17 करोड़ रुपये) सिर्फ मेहमानों के रुकने पर खर्च करेंगे।
इस शादी में कैटरिंग कि जिम्मेदारी तीन मिशेलिन स्टार जीत चुके शेफ फैब्रिजियो मेलिनो को सौंपी गई है, जो कि नेपल्स के पास क्वात्रो पासी नाम का रेस्तरां चलाते हैं। बेजोस को यह रेस्तरां काफी पसंद भी है। इटली के अखबार कोरियर डेला सेरा के मुताबिक, इस रेस्तरां में एक व्यक्ति के खाने का खर्च करीब 1800 डॉलर है।
रेस्तरां के पुराने क्लाइंट्स के मुताबिक, बेजोस की शादी में खाने, स्टाफ और खाने को लाने-ले जाने के खर्च को जोड़ दिया जाए तो एक रात में करीब 3 लाख 60 हजार डॉलर तक खर्च होंगे। चूंकि यह तीन दिनों की पार्टी है, इसलिए यह खर्च बढ़कर 11 लाख डॉलर (करीब 9.40 करोड़ रुपये) तक पहुंच सकता है।
Tags: Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस
Previous Post

गाजा में इजराइली हमलों में कम से कम 49 लोगों की मौत

Next Post

अयोध्या: मवई पुलिस ने 48 घंटे में लूट की घटना किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, सोने का लॉकेट और हथियार बरामद

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

September 19, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

September 17, 2026
Next Post

अयोध्या: मवई पुलिस ने 48 घंटे में लूट की घटना किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, सोने का लॉकेट और हथियार बरामद

Recent Posts

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में गणेश मूर्ति के विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा)...

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran...

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बहराइच में सोशल मीडिया पर खुद को महिला डॉक्टर बताकर एक महिला से संपर्क करने और वजन कम कर उसे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group