Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ममदानी के डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बनने से न्यूयॉर्क शहर की राजनीति को हिलाकर रख दिया

admin by admin
June 27, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

न्यूयॉर्क के मेयर पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने के चुनाव में भारतीय-अमेरिकी जोहरान क्वामे ममदानी की जीत ने शहर की राजनीति को हिलाकर रख दिया है। भारतीय समुदाय के सदस्यों ने यह बात कही है।

दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ममदानी पर निशाना साधते हुए उन्हें “100 प्रतिशत पागल वामपंथी” कहा है।

मशहूर भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर और भारतीय मूल के युगांडाई लेखक महमूद ममदानी के पुत्र 33 वर्षीय ममदानी को मंगलवार रात मेयर पद की उम्मीदवारी के लिए हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी चुनाव में विजयी घोषित किया गया।

ट्रंप ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “आखिरकार यह हो गया, डेमोक्रेटिक पार्टी ने हद पार कर दी। 100 प्रतिशत पागल वामपंथी जोहरान ममदानी ने डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल की और वह मेयर बनने की राह पर है।

‘डिजिमेंटर्स’ के सीईओ और मीडिया व राजनीति पर लंबे समय से नजर रखने वाले श्री श्रीनिवासन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि ममदानी की जीत ने ‘न्यूयॉर्क शहर की राजनीति को हिलाकर रख दिया है।

श्रीनिवासन ने कहा, “यह घटनाक्रम आश्चर्यजनक रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है – जिन लोगों से आप कभी उम्मीद नहीं करते कि वे भी इस मामले पर अपनी राय दे रहे हैं। नवंबर तक का वक्त रोमांचक होगा। इस चुनाव पर सबकी नजरें होंगी।

पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के सलाहकार रहे अजय भूटोरिया ने कहा कि न्यूयॉर्क सिटी डेमोक्रेटिक मेयर पद के प्राइमरी चुनाव में ममदानी की ऐतिहासिक जीत समुदाय के प्रतिनिधित्व के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।

उन्होंने कहा, “जमीनी स्तर पर समर्थन प्राप्त और सामर्थ्य के दृष्टिकोण से प्रेरित उनका अभियान क्वीन्स के दक्षिण एशियाई इलाकों से लेकर ब्रुकलिन के प्रगतिशील केंद्रों तक विविधतापूर्ण न्यूयॉर्क वासियों के बीच खूब चर्चा में है।

हालांकि, भूटोरिया ने कहा कि वह ममदानी की पुलिस की फंडिंग बंद करने की नीति को लेकर चिंतित हैं, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री और हिंदुओं के खिलाफ उनके भड़काऊ बयान, ‘इंतिफादा (विद्रोह) को वैश्विक बनाने’ का उनका आह्वान और इजराइल विरोधी सोच से यहूदियों के खिलाफ हिंसा भड़क सकती है, जिससे एकता के बजाय विभाजन को बढ़ावा मिलेगा।

भूटोरिया ने कहा, “मैं जोहरान से इन घृणित और विभाजनकारी नीतियों व संदेशों का पुनर्मूल्यांकन करने का आग्रह करता हूं, ताकि हमारे समुदाय के समावेशी मूल्यों को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित किया जा सके। चूंकि वह चार नवंबर, 2025 को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं, इसलिए मैं दक्षिण एशियाई लोगों को उनकी सोच का गंभीरता से मूल्यांकन करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह सुरक्षा व एकता तथा सभी समुदायों और धर्मों के प्रति सम्मान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप हो।

सामुदायिक सहभागिता और नागरिक भागीदारी के माध्यम से दक्षिण एशियाई और भारतीय-अमेरिकी समुदायों को सशक्त बनाने के लिए काम करने वाले संगठन इंडियन-अमेरिकन इम्पैक्ट ने कहा कि ममदानी न्यूयॉर्क शहर के मेयर के लिए संभावित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बन गए हैं।

ममदानी को बधाई देते हुए, इंडियन-अमेरिकन इम्पैक्ट ने कहा कि उसका मानना ​​है कि ‘मूल्यों पर आधारित उम्मीदवारी और संदेशों पर आधारित अभियान से एक ऐसा प्रतिनिधित्व तैयार होगा, जिसकी हमें आवश्यकता है। संगठन ने कहा कि ममदानी ‘इस नवंबर में इतिहास रचेंगे।

Tags: ममदानी के डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बनने
Previous Post

हाथरस: DM के चालक की बेटी की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Next Post

बलिया में चाकू से हमला कर नाबालिग की हत्या, दो लोग घायल

Related Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
Next Post

बलिया में चाकू से हमला कर नाबालिग की हत्या, दो लोग घायल

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group