Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, घेरे में कई आतंकी

admin by admin
June 26, 2025
in क्राइम, देश
0

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के सुदूर जंगली इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। सेना ने इस बात की जानकारी दी है। यह मुठभेड़ बसंतगढ़ के बिहाली इलाके में सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान हुई।

जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के प्रवक्ता ने कहा, “आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हो गया है। अभियान अभी जारी है।” व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए मुठभेड़ की खबर की पुष्टि की।

इसमें लिखा गया, “ऑपरेशन बिहाली”, और आगे कहा गया: “विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर बसंतगढ़ के बिहाली इलाके में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हो गया है। ऑपरेशन जारी है।

वहीं, सेना के जवानों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद गोलीबारी की, वहीं सुरक्षा बलों ने पुंछ, सांबा और कठुआ जिलों में 12 से अधिक स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजौरी के किरी सेक्टर के चिंगस इलाके में सतर्क जवानों ने सुबह घने पेड़ों की आड़ में तीन से चार लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं।

अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने दो दर्जन से ज़्यादा राउंड फायरिंग की और साथ ही तलाशी अभियान भी चलाया। साथ ही ड्रोन भी तैनात किए। हालांकि, संदिग्ध लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राष्ट्रीय राइफल्स ने सुबह छह बजे से पुंछ जिले में सुरनकोट और मेंढर में संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया।

Tags: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
Previous Post

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मेघालय पुलिस ने इंदौर में नाले से देसी तमंचा बरामद किया

Next Post

SCO Summit: शंघाई सहयोग संगठन के घोषणापत्र में पहलगाम हमले और पकिस्तान के करतूतों का जिक्र नहीं, भारत ने किया हस्ताक्षर से इंकार

Related Posts

sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
Next Post

SCO Summit: शंघाई सहयोग संगठन के घोषणापत्र में पहलगाम हमले और पकिस्तान के करतूतों का जिक्र नहीं, भारत ने किया हस्ताक्षर से इंकार

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group