Monday, September 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा में किशोर को घाघरा नदी में खींच ले गया मगरमच्छ

admin by admin
June 23, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

गोंडा जिले में घाघरा नदी के किनारे भैंस नहला रहे एक किशोर को मगरमच्छ ने नदी में खींच लिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हादसा रविवार की शाम को उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर गांव में हुआ।

थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि गांव के रहने वाले कुंवर बहादुर यादव का पुत्र राजा बाबू उर्फ नान यादव (13) नदी के किनारे भैंस नहला रहा था। तभी एक मगरमच्छ अचानक पानी से बाहर आया और उसे अपने जबड़े में दबोच कर नदी में खींच ले गया।

राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लगभग पांच घंटे तक तलाश अभियान चलाया गया लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह फिर से तलाश अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मगरमच्छ ने पहले बच्चे के पैर को जबड़े में लिया और उसे गिराने के बाद गर्दन पकड़कर पानी में खींच ले गया। यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि बच्चा संभल भी नहीं पाया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर मदद करने की कोशिश की लेकिन कोई भी पानी में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मगरमच्छ बच्चे को दबोचे हुए पानी में ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुछ सेकंड के लिए बच्चे का सिर पानी के ऊपर आता है, फिर मगरमच्छ उसे नीचे खींच लेता है और कुछ देर बाद दोनों नदी में पूरी तरह गायब हो जाते हैं।

यह क्षेत्र घाघरा नदी के किनारे स्थित है और स्थानीय लोगों के अनुसार नदी में पानी बढ़ने के साथ मगरमच्छों की आवाजाही गांव के आसपास बढ़ जाती है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि इस क्षेत्र में मगरमच्छ अक्सर दिखाई देते हैं और यह घटना पिछले एक महीने में दूसरी ऐसी घटना है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।

Tags: गोंडा में किशोर को घाघरा नदी
Previous Post

देवरिया: करंट लगने से व्यक्ति की मौत, मां-बेटी झुलसीं

Next Post

इंग्लैंड को 465 रन पर आउट करने के बाद भारत को कुल 96 रन की बढ़त

Related Posts

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में जलती चिता पर मांस पकाने का आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य फरार

September 21, 2026
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में पैसों की मांग से परेशान 17 वर्षीय किशोर की मौत, युवती समेत पांच पर मुकदमा

September 21, 2026
अयोध्या

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

September 20, 2026
अयोध्या

अयोध्या में हजारों महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा, पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं

September 20, 2026
Next Post

इंग्लैंड को 465 रन पर आउट करने के बाद भारत को कुल 96 रन की बढ़त

Recent Posts

महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई, बीड और बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार; सभी 18 आरोपी पकड़े गए

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रश्नपत्र लीक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए भिवंडी पुलिस ने फरार हो...

शाहजहांपुर में जलती चिता पर मांस पकाने का आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य फरार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में पुलिस ने जलती चिता पर कथित रूप से मांस पकाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार...

दिल्ली में APK फाइल से मोबाइल हैक कर 6.57 लाख की साइबर ठगी, अहमदाबाद से तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने ‘एपीके’ फाइल के जरिए कथित रूप से मोबाइल फोन हैक कर लोगों के खातों से रुपये निकालने...

Canada में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। भारतीय मिशन...

शाहजहांपुर में पैसों की मांग से परेशान 17 वर्षीय किशोर की मौत, युवती समेत पांच पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

शाहजहांपुर, जिले के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के सिमरा डभौरा गांव में 17 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group