Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ईरान ने इजराइल पर फिर से किए मिसाइल हमले; पांच लोगों की मौत, कई घायल

admin by admin
June 16, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

तेल अवीव, (एपी) ईरान ने इजराइल के मध्य तथा उत्तरी क्षेत्र को निशाना बनाते हुए सोमवार को फिर सिलसिलेवार मिसाइल हमले किए जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

उधर, इजराइल ने दावा किया कि उसने ईरान की राजधानी पर ‘‘हवाई श्रेष्ठता’’ हासिल कर ली है और उसके विमान अब बिना किसी बड़े खतरे का सामना किए तेहरान के ऊपर उड़ान भर सकते हैं।

इजराइल की सेना ने कहा कि ईरानी वायु रक्षा और मिसाइल प्रणालियों पर कई दिनों तक हमले किए जाने के बाद उसके विमान अब पश्चिमी ईरान से तेहरान तक के आसमान में आसानी से उड़ान भर सकते हैं और उसने जमीन से जमीन पर मार करने वाले 120 से अधिक उन मिसाइल लांचरों को नष्ट कर दिया है जहां से इजराइल पर हमला किया जा रहा था।

इजराइली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने कहा, ‘‘अब हम कह सकते हैं कि हमने तेहरान हवाई क्षेत्र में पूर्ण वर्चस्व हासिल कर लिया है।

इस बीच, ईरान ने कहा कि उसने लगभग 100 मिसाइलें दागीं और उसने पिछले शुक्रवार को इजराइल द्वारा उसके परमाणु संवर्धन केंद्रों एवं सैन्य नेतृत्व पर किए गए आश्चर्यजनक हमले के खिलाफ आगे भी जवाबी हमले करने का संकल्प जताया।

अमेरिकी राजदूत माइक हुकाबी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि एक मिसाइल तेल अवीव में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास गिरी जिससे मामूली क्षति हुई है। अमेरिका के किसी भी कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई है।

इजराइल ने कहा कि शुक्रवार से अब तक ईरान ने 370 से ज्यादा मिसाइलें और सैकड़ों ड्रोन दागे जिसके कारण अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इजराइली सेना ने कहा कि हमलों के जवाब में उसके लड़ाकू विमानों ने तेहरान में ‘कुद्स फोर्स’ से जुड़े 10 कमांड सेंटरों पर हमला किया है। कुद्स फोर्स रिवोल्यूशनरी गार्ड की विशिष्ट शाखा है।

दोनों देशों के बीच संघर्ष के चौथे दिन तेल अवीव में सुबह तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं जो संभवत: इजराइल की रक्षा प्रणाली द्वारा ईरान के मिसाइल हमलों को नाकाम करने की थी।

मध्य इजराइल के शहर पेटाह टिकवा के अधिकारियों ने बताया कि ईरानी मिसाइलों ने एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया जिससे दीवारें जलकर खाक हो गईं, खिड़कियों के शीशे टूट गए और कई अपार्टमेंट को भारी नुकसान हुआ। बचाव दल घटनास्थलों पर मौजूद हैं, हालांकि हताहतों की संख्या के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इजराइल की आपातकालीन सेवा ‘मैगन डेविड एडोम’ सेवा ने बताया कि मध्य इजराइल में चार जगहों पर मिसाइल हमलों में पांच लोगों की मौत हो गई

पेटा टिकवा में बमबारी से तबाह हुई इमारत के बाहर इजराइल की पुलिस के प्रवक्ता डीन एल्सडन ने कहा, ‘‘साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हमारे नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। यह कोई अकेली जगह नहीं है जहां ऐसा किया गया। हमारे दक्षिण में तट के पास इस तरह के अन्य स्थल हैं

‘मैगन डेविड एडोम’ ने बताया कि बचाए गए 84 अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से 30 वर्षीय एक महिला की हालत गंभीर है। बचावकर्मी मिसाइल हमलों में तबाह हुए घरों के मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को कहा कि अगर ईरान पर इजराइल के हमले रुकते हैं तो ‘‘हमारे जवाबी हमले भी रुक जाएंगे।

एक दिन पहले इजराइल की तरफ से किए गए हमलों में ईरान के तेल शोधन संयंत्रों और सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया जिसके बाद ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने कड़ा रुख अपनाते हुए संकल्प लिया कि आगामी हमले ‘‘पिछले हमलों की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली, गंभीर, सटीक और विनाशकारी होंगे।

ईरान ने रविवार को कहा कि इजराइल के हमले में ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के खुफिया प्रमुख की मौत हो गई।

शुक्रवार से अब तक ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 224 हो गई है। ईरान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 1,277 लोग घायल हैं, हालांकि उसने यह नहीं बताया कि इसमें आम नागरिक कितने हैं और सैन्य अधिकारी कितने हैं।

अपने स्तर पर हताहतों की रिपोर्ट तैयार करने वाले मानवाधिकार समूहों ने कहा कि ईरान सरकार ने मौतों के जो आंकड़े बताएं हैं, वह वास्तविकता से काफी कम हैं।

Tags: ईरान ने इजराइल पर फिर से किए मिसाइल हमले
Previous Post

अमरोहा: ‘रील’ बनाने के लिए सांप को चूमने की कोशिश कर रहे व्यक्ति की जीभ पर सांप ने काटा, हालत गंभीर

Next Post

सोलहवीं जनगणना के लिए अधिसूचना जारी, साथ में होगी जातिगत गणना

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

एशियाई खेलों का भव्य आगाज, नागोया में तकनीक और संस्कृति के संगम ने मोहा मन; मनु भाकर ने संभाली भारत की कमान

September 19, 2026
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

September 19, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट

September 18, 2026
Next Post

सोलहवीं जनगणना के लिए अधिसूचना जारी, साथ में होगी जातिगत गणना

Recent Posts

एशियाई खेलों का भव्य आगाज, नागोया में तकनीक और संस्कृति के संगम ने मोहा मन; मनु भाकर ने संभाली भारत की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

नागोया, जापान के नागोया में शनिवार को 20वें एशियाई खेलों का रंगारंग उद्घाटन समारोह हुआ। तकनीक, आधुनिक औद्योगिक क्षमता और...

रूदौली तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, 103 शिकायतों में 21 का मौके पर निस्तारण

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या,  तहसील रूदौली में मुख्य राजस्व अधिकारी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान...

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद (सराय भारती) गांव में एक वृद्ध महिला और उसकी दिव्यांग व दृष्टिबाधित...

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में गणेश मूर्ति के विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा)...

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group