Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

‘डॉ. डेथ’ का मुख्य सहयोगी 21 साल बाद अलीगढ़ से गिरफ्तार

admin by admin
June 15, 2025
in क्राइम, देश
0

नयी दिल्ली, कुख्यात सीरियल किलर देवेंद्र शर्मा उर्फ ​​’डॉक्टर डेथ’ के 21 साल से फरार एक प्रमुख सहयोगी को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान राजेंद्र उर्फ ​​राजुआ (59) के रूप में हुई है जो अलीगढ़ के कासिमपुर का निवासी है और घोषित अपराधी है। अधिकारी ने बताया कि राजेंद्र को 14 जून को अपराध शाखा की एक टीम ने पकड़ा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘वह सरिता विहार पुलिस थाने में दर्ज हत्या, अपहरण, सबूत मिटाने, आपराधिक साजिश और साझा इरादे के 2004 के मामले में वांछित था।

अधिकारी ने कहा, ‘अदालत ने इस मामले में राजेंद्र को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था, लेकिन वह दो दशक से अधिक समय तक गिरफ्तारी से बचता रहा। पुलिस ने बताया कि राजेंद्र, देवेंद्र शर्मा उर्फ ​​डॉ. डेथ का करीबी साथी था, जिसे 19 मई को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया गया था।

कुख्यात सीरियल किलर और आयुर्वेद चिकित्सक शर्मा को ‘डॉक्टर डेथ’ के नाम से भी जाना जाता है। उसे पिछले साल पैरोल से फरार होने के बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

हत्या के कई मामलों में दोषी ठहराए गए शर्मा (67) को उत्तर प्रदेश के कासगंज में मगरमच्छों से भरे हजारा नहर में पीड़ितों के शवों को फेंकने के लिए जाना जाता था।

उसे दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा में हत्या के सात अलग-अलग मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी और यहां तक ​​कि गुरुग्राम की एक अदालत ने एक मामले में उसे मृत्युदंड की सजा भी सुनायी थी।

पुलिस का मानना ​​है कि वह 50 से अधिक हत्याओं में शामिल था।

बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) डिग्री धारक शर्मा 2002 से 2004 के बीच कई टैक्सी और ट्रक चालकों की नृशंस हत्या के लिए तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वह 2023 में पैरोल मिलने के बाद फरार हो गया था।

शर्मा और उसके साथी फर्जी यात्रा अनुरोधों के जरिए चालकों को फंसाते थे, उनकी हत्या कर देते थे और उनके वाहनों को ग्रे मार्केट में बेच देते थे। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शवों को हजारा नहर में फेंक दिया जाता था जिसमें मगरमच्छ रहते थे।

पुलिस ने बताया कि शर्मा ने 1990 और 2000 के आरंभ में अवैध किडनी प्रत्यारोपण का गिरोह भी चलाया था। उसने चिकित्सकों और दलालों की मदद से 125 से अधिक अवैध प्रत्यारोपण कराने की बात कबूल की है।

उन्होंने बताया कि शर्मा ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि 2000 के शुरू में सक्रिय उसके अपराध गिरोह का प्रमुख संचालक राजेंद्र अभी भी फरार है।

प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस की एक टीम ने अलीगढ़, जयपुर और दिल्ली सहित कई शहरों में राजेंद्र की तलाश शुरू कर दी।

कई दिनों की निगरानी और सूचना के बाद, अंततः आरोपी को कासिमपुर के एक सुदूर इलाके में पाया गया। यहां वह एक अलग कमरे में रह रहा था और झूठी पहचान के साथ एक स्थानीय पंप हाउस में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘राजेन्द्र, शर्मा और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ कई हत्याओं में शामिल था, जिसमें मुख्य रूप से ट्रक और टैक्सी चालकों की हत्याएं हैं।

पुलिस ने बताया कि राजेंद्र ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह 2003 में एक निजी विवाद के बाद शर्मा के गिरोह में शामिल हो गया था।

अधिकारी ने बताया, ‘सभी संबंधित पुलिस थानों को उसकी गिरफ्तारी के बारे में सूचित कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है।

Tags: ‘डॉ. डेथ’ का मुख्य सहयोगी
Previous Post

मथुरा में बहुमंजिला इमारत ढही, दो बच्चियों समेत तीन लोगों की मौत

Next Post

बदायूं जिले में सुबह टहलने निकले युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

बिजनौर हनीट्रैप केस: प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- ‘साहब हमें बचा लीजिए’, 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद

September 20, 2026
खेल

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

September 20, 2026
Next Post

बदायूं जिले में सुबह टहलने निकले युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Recent Posts

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के...

अयोध्या में हजारों महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा, पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, अयोध्या जिले की हजारों महिलाओं ने रविवार को आयोजित साक्षरता परीक्षा में शामिल होकर...

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2020 में गैंगस्टर विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत...

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका पर तीन मकान ध्वस्त

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के बीच अयोध्या में जिला प्रशासन ने रविवार को जनौरा नाका...

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, 20 सितंबर। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों की पार्टी में भूमिका...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group