Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर में प्रधानमंत्री मोदी: परमाणु बम की ‘गीदड़ भभकी’ से नहीं डरेगा भारत

admin by admin
May 30, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

कानपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है और अब हर आतंकवादी हमले का करारा जवाब देने का इरादा कर चुका भारत परमाणु बम की ‘गीदड़ भभकी’ से डरने वाला नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कानपुर में 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद अपने संबोधन में पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, ”मैं फिर कहना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था, वह किसी धोखे में ना रहे…. ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, ”भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र स्पष्ट रूप से तय किये हैं। पहला, भारत हर आतंकवादी हमले का करारा जवाब देगा। उसका समय, जवाब देने का तरीका और जवाब देने की शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी। दूसरा, भारत अब परमाणु बम की गीदड़ भभकी से नहीं डरेगा। और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा…और तीसरा, आतंक के आका तथा आतंक की सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से दिखेगा। पाकिस्तान का ‘स्टेट’ और ‘नॉन स्टेट एक्टर’ वाला खेल अब नहीं चलने वाला।

प्रधानमंत्री ने कानपुर से अपने जुड़ाव को प्रदर्शित करते हुए पाकिस्तान को एक तल्ख संदेश दिया और कहा, ”अगर मैं सीधी-सीधी कनपुरिया भाषा में कहूं तो दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा।

मोदी ने कहा, ”कानपुर में विकास का यह कार्यक्रम पहले 24 अप्रैल को होने वाला था लेकिन पहलगाम हमले के कारण मुझे अपना कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा। पहलगाम के कायराना आतंकवादी हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी उस बर्बरता का शिकार हुए। बेटी ऐशान्या की वह पीड़ा वह कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं। हमारी बहनों और बेटियों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है।

उन्होंने कहा, ”हमने पाकिस्तान के घर में घुसकर सैकड़ों मील अंदर जाकर आतंकवादियों के ठिकाने तबाह कर दिए और हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम दिखाया है कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ा कर युद्ध रोकने की मांग करने पर मजबूर होना पड़ा। स्वतंत्रता संग्राम की इस धरती (कानपुर) से सेना के इस शौर्य को मैं बार-बार सलाम करता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत भी देखी है।

उन्होंने कहा, ”हमारे भारतीय हथियारों ने, ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। जहां टारगेट (आतंकी ठिकाने) तय किया वहां धमाके किये। यह ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है।”

मोदी ने कहा, ”एक समय था जब भारत अपनी सैन्य जरुरतों के लिए, अपनी रक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था। हमने उन हालात को बदलने की शुरुआत की। भारत अपनी रक्षा जरुरत के लिए आत्मनिर्भर हो, यह हमारी अर्थव्यवस्था के लिए तो जरूरी है ही। साथ ही यह देश के आत्मसम्मान के लिए भी उतना ही जरूरी है इसलिए हमने देश को उस निर्भरता से आजादी दिलाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया है।

उन्होंने कहा कि यह पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि वह रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता में बड़ी भूमिका निभा रहा है। मोदी ने कहा कि कानपुर में पुराना आयुध कारखाना है, वैसे ही सात आयुध कारखानों को सरकार ने बड़ी आधुनिक कंपनियों में बदल दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश में देश का बड़ा रक्षा कॉरिडोर बन रहा है। इस कॉरिडोर का कानपुर नोड रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत का बड़ा केंद्र है।

Tags: कानपुर में प्रधानमंत्री मोदी
Previous Post

न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा वाले सरकारी कर्मचारी यूपीएस के तहत अतिरिक्त लाभ पा सकते हैं

Next Post

न्यायाधीशों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी: यूट्यूबर के विरुद्ध अवमानना ​​कार्यवाही शुरू

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

September 19, 2026
देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
Next Post

न्यायाधीशों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी: यूट्यूबर के विरुद्ध अवमानना ​​कार्यवाही शुरू

Recent Posts

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran...

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बहराइच में सोशल मीडिया पर खुद को महिला डॉक्टर बताकर एक महिला से संपर्क करने और वजन कम कर उसे...

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

गुरुग्राम, राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के सफायर 90 मॉल में स्थित 18 स्पा केंद्रों पर पुलिस ने छापेमारी कर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group