Monday, April 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बहुमंजिला इमारतों की बालकनी पर गमले रखने पर लगायी पाबंदी

admin by admin
May 20, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने सोमवार को बहुमंजिला इमारतों में बालकनी में और उसके मुंडेर पर गमले व अन्य वस्तुएं रखने पर पाबंदी लगा दी है और फ्लैट मालिकों तथा अपार्टमेंट एसोसिएशन को एक सप्ताह के भीतर ऐसी चीजों को हटाने का निर्देश दिया।

प्राधिकरण के अपर सचिव सी.पी. त्रिपाठी ने आदेश में महाराष्ट्र के पुणे में हाल में एक बहुमंजिला इमारत की बालकनी से गिरे गमले की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत की घटना का हवाला दिया।

नोटिस में कहा गया है कि मुंडेर या रेलिंग पर रखे गमलों के फिसलने का खतरा रहता है और इससे नीचे बैठे लोगों को गंभीर चोट लग सकती है या उनकी मौत भी हो सकती है।

एलडीए ने निर्देश दिया है कि फ्लैट मालिकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बालकनी की मुंडेर या रेलिंग पर कोई गमला या भारी वस्तु न रहे। प्राधिकरण ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि फ्लैट मालिकों के संघ (एओए) तत्काल निरीक्षण करें और ऐसी चीजों को हटाने के लिए संबंधित फ्लैट मालिक को बाध्य करें।

आदेश में कहा गया, ‘‘यदि कोई दुर्घटना होती है तो एओए और फ्लैट मालिक दोनों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। जहां एओए नहीं है, वहां बिल्डर या प्रवर्तक जवाबदेह होंगे।

आदेश में कहा गया कि सोसाइटी के पदाधिकारियों को नोटिस, व्हॉट्सऐप समूह और बैठकों के माध्यम से निर्देश का प्रचार करना होगा।

प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि इसका पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। यह आदेश तुरंत प्रभावी हो गया है। एलडीए के इस कदम की एओए और नागरिकों ने सराहना की है।

गोमती नगर एक्सटेंशन में ऋषिता मैनहट्टन में एओए के अध्यक्ष चंद्र शेखर पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह एक सराहनीय निर्णय है। कुछ स्थानों पर दुर्घटनाओं की खबरें आई हैं इसलिए यह कदम अच्छा है।’’

हाई राइज सोसाइटी के पूर्व पदाधिकारी राजीव विज ने कहा कि एओए पहले भी इस तरह के सुरक्षा उपायों के लिए दबाव डालता रहा है।

Tags: बालकनी पर गमले रखने पर लगायी पाबंदी
Previous Post

मुरादाबाद में कपड़ों के गोदामों में लगी भीषण आग

Next Post

आगरा: ट्रक और कैंटर की टक्कर में दोनों वाहनों में आग लगी, कैंटर चालक की जलकर मौत

Next Post

आगरा: ट्रक और कैंटर की टक्कर में दोनों वाहनों में आग लगी, कैंटर चालक की जलकर मौत

Recent Posts

  • बंगाल चुनाव में चुनावी आतंक: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले सुरक्षा की और कड़ी, स्थानीय इलाकों में CPRF करेंगी गश्त
  • मोदी ने मतुआ समुदाय के मुख्य मंदिर, कोलकाता के ठनठनिया काली मंदिर में की प्रार्थना
  • गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव : नगर निगमों में 50 प्रतिशत से कम मतदान
  • पश्चिम बंगाल: भांगड़ में कथित तृणमूल कार्यकर्ता के घर से करीब 100 देसी बम बरामद
  • अमेरिका: व्हाइट हाउस संवाददाताओं के रात्रिभोज में हमले का आरोपी ट्यूटर व कंप्यूटर प्रोग्रामर निकला

Recent Comments

  1. cenforce d australia on T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, मुंबई में शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच
  2. sildenafil contraindications atorvastatin on गोरखपुर में कार की टक्कर से MBBS छात्र की मौत, कार चालक गिरफ्तार
  3. cialis off brand on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी
  4. cenforce online uk on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  5. mw sildenafil citrate on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

बंगाल चुनाव में चुनावी आतंक: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले सुरक्षा की और कड़ी, स्थानीय इलाकों में CPRF करेंगी गश्त

बंगाल चुनाव में चुनावी आतंक: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले सुरक्षा की और कड़ी, स्थानीय इलाकों में CPRF करेंगी गश्त

April 26, 2026
मोदी ने मतुआ समुदाय के मुख्य मंदिर, कोलकाता के ठनठनिया काली मंदिर में की प्रार्थना

मोदी ने मतुआ समुदाय के मुख्य मंदिर, कोलकाता के ठनठनिया काली मंदिर में की प्रार्थना

April 26, 2026
गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव : नगर निगमों में 50 प्रतिशत से कम मतदान

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव : नगर निगमों में 50 प्रतिशत से कम मतदान

April 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in