Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ISRO ने PSLV मिशन की विफलता की जांच के लिए समिति गठित की

admin by admin
May 19, 2025
in देश
0

चेन्नई, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने रविवार को कहा कि उस घटना की जांच के लिए अंतरिक्ष एजेंसी ने एक समिति गठित की है जिसमें पीएसएलवी रॉकेट पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (ईओएस-09) को कक्षा में स्थापित करने में विफल रहा।

नारायणन ने बताया कि समिति ने कारण जानने के लिए कई दौर की चर्चा की है।

इससे पहले दिन में इसरो अपने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने में विफल रहा क्योंकि यहां से लगभग 135 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण के कुछ ही मिनटों बाद पीएसएलवी रॉकेट में खराबी आ गई।

नारायणन ने कहा, ‘‘हमारा आज श्रीहरिकोटा से ‘पीएसएलवीसी61 ईओएस-09 मिशन’ के तहत 101वें प्रक्षेपण का लक्ष्य था। पीएसएलवी चार चरण वाला यान है। पहले चरण में 134 टन की ठोस प्रणोदन प्रणाली शामिल है और इसमें छह मोटर हैं, जिनमें से प्रत्येक में 12 टन प्रणोदक है। दूसरे चरण में 40 टन की तरल प्रणोदन प्रणाली है, तीसरे चरण में आठ टन की ठोस प्रणोदन प्रणाली है, और चौथे चरण में भी तरल प्रणोदन का इस्तेमाल किया जाता है। उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने के लिए इन चार चरणों को मिलकर काम करना चाहिए।

उन्होंने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं को बताया कि 22 घंटे की उल्टी गिनती के बाद रॉकेट रविवार को सुबह पांच बजकर 59 मिनट पर योजनानुसार उड़ान भर गया और एक बिंदु तक सभी प्रणालियां सामान्य रूप से काम कर रही थीं।

नारायण ने कहा, ‘‘पहले दो चरण सफलतापूर्वक पूरे हो गए। हालांकि, तीसरे चरण में एक विसंगति देखी गई। एक बार जब हमने समस्या की पहचान कर ली तो हमें (इसरो) एहसास हुआ कि मिशन पूरा नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘समस्या के मूल कारण की पहचान करने के लिए एक समिति गठित की गई है और हमने आज कई चर्चाएं कीं। एक बार जब हम घटना के मूल कारण की पहचान कर लेंगे तो हम आपको इसके कारण के बारे में सूचित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह ‘‘खेदजनक’’ है कि मिशन पूरा नहीं हो सका।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी अपने आगामी प्रक्षेपणों को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस साल हर महीने एक मिशन की योजना बनाई है।

Tags: ISRO ने PSLV मिशन की विफलता
Previous Post

Allahabad High Court: संविधान बलपूर्वक या धोखे से धर्म परिवर्तन का समर्थन नहीं करता

Next Post

लखनऊ: मां की हत्या के आरोप में बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Related Posts

नीट पीजी के कट-ऑफ पर्सेंटाइल घटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस
देश

Neet PG दाखिला प्रणाली की आंतरिक ऑडिट के लिए समिति गठित

August 5, 2026
असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली
देश

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

August 4, 2026
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

August 4, 2026
ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
Next Post

लखनऊ: मां की हत्या के आरोप में बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Recent Posts

नीट पीजी के कट-ऑफ पर्सेंटाइल घटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस

Neet PG दाखिला प्रणाली की आंतरिक ऑडिट के लिए समिति गठित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि उसने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) के जरिए होने...

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

कुशीनगर जिले के कसया क्षेत्र में एक ब्यूटीपार्लर संचालिका के साथ बदसुलूकी करने और उसे आधी रात में जबरन गोरखपुर...

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

बलिया जिले के पलिया गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में मध्याह्न भोजन के दौरान रोटी और सब्जी थाली में परोसने के...

छह अगस्त को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित होगे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

छह अगस्त को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित होगे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा राज्य सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को छह अगस्त को ‘उत्कृष्ट...

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group