Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Indian Army: पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तानी हमलों को प्रभावी ढंग से किया विफल

admin by admin
May 9, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

नयी दिल्ली, भारतीय सेना ने शुक्रवार को बताया कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को पूरी पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का इस्तेमाल करते हुए कई हमले किये जिन्हें ‘‘प्रभावी ढंग से विफल’’ कर दिया गया।

भारतीय सेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करके बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर ‘‘संघर्ष विराम समझौते का कई बार उल्लंघन’’ किया।

इस पोस्ट के साथ एक छोटा वीडियो क्लिप भी साझा किया गया है। सेना ने कहा कि सभी नापाक इरादों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।

सेना ने लिखा, ‘‘‘ऑपरेशन सिंदूर’ – पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने आठ और नौ मई 2025 की दरम्यानी रात को पूरी पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का भी कई बार उल्लंघन किया।’’

भारतीय सेना ने कहा कि ड्रोन हमलों को ‘‘प्रभावी ढंग से विफल’’ किया गया और संघर्ष विराम उल्लंघन का ‘‘मुंहतोड़ जवाब’’ दिया गया।

उसने कहा, ‘‘भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।’’

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में बुधवार को नौ आतंकवादी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए थे।

रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा था कि भारत में सैन्य अड्डों पर किसी भी हमले का “उचित जवाब” दिया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार देर रात जारी बयान में कहा, ‘‘आज जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों द्वारा जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुरूप ‘काइनेटिक’ और ‘नॉन-काइटनेटिक’ क्षमताओं का उपयोग करके खतरों को तेजी से निष्प्रभावी कर दिया गया।

Tags: पाकिस्तानी हमलों को प्रभावी ढंग से किया विफल
Previous Post

IPL 2025 Suspended, भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध चलते लिया गया बड़ा फैसला

Next Post

BSF ने जम्मू में पाक सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, सात आतंकवादियों को किया ढेर

Related Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
देश

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

July 27, 2026
संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत
देश

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

July 27, 2026
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स
देश

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

July 27, 2026
भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू
अंतराष्ट्रीय

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

July 27, 2026
Next Post

BSF ने जम्मू में पाक सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, सात आतंकवादियों को किया ढेर

Recent Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत...

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group