नई दिल्ली, अप्रैल खत्म हो चुका है और मई का महीना शुरू हो चुका है। मई की शुरुआत के साथ ही देश में कई चीजों में बदलाव हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। 1 मई से हुए बदलाव में गैस सिलेंडर के दाम भी शामिल हैं।
बता दें कि सिर्फ 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम कम किए गए हैं। जबकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कमर्शियल सिलेंडर गैस सिलेंडर के दाम में 17 रुपए की कटौती कर दी गई है। इस संबंध में पेट्रोलियम कंपनियों ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 17 रुपए सस्ता होने के बाद अब गैस सिलेंडर के दाम 1868.50 रुपए से 1851.50 रुपए हो गए हैं।
मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत 1713.50 रुपए की जगह अब 1699 रुपए और चेन्नई में 1921.50 रुपए की जगह 1906.50 रुपए हो गई है। दिल्ली में अब यह 1747.50 रुपये का मिलेगा।
बात करें घरेलू गैस सिलेंडर की तो आज 1 मई 2025 को दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपए, कोलकाता में 879 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए और चेन्नई में 868.50 रुपए में मिलेंगे। घरेलू एलपीजी गैस के रेट 8 अप्रैल को अपडेट हुए थे। तब सरकार ने 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹50 बढ़ा दी थी। यह बढ़ोतरी लगभग एक साल बाद हुई। 1 अप्रैल को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव हुआ था। दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 41 रुपए सस्ता होकर 1762 रुपए का हो गया और आज 1 मई को रेट में कटौती की गई है।


