Sunday, May 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ministry of Finance: क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का होगा विलय, ‘एक राज्य-एक आरआरबी’ योजना होगी लागू

admin by admin
April 6, 2025
in देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली, वित्त मंत्रालय क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) की परिचालन दक्षता और लागत को तर्कसंगत बनाने के लिए उनके समेकन के इरादे से जल्द ही ‘एक राज्य-एक आरआरबी’ योजना को लागू करेगा।

सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्रालय 43 आरआरबी को समेकित कर इनकी संख्या को 28 तक लाना चाहता है।

सूत्रों के मुताबिक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के समेकन के मुद्दे से संबंधित अधिकांश काम पूरे हो चुके हैं और जल्दी ही समेकन का चौथा दौर शुरू होगा। अब तक समेकन के तीन चरण हो चुके हैं।

वित्त मंत्रालय की रूपरेखा के मुताबिक, विभिन्न राज्यों में संचालित 15 आरआरबी का विलय किया जाएगा। जिन राज्यों में आरआरबी का एकीकरण होगा, उनमें आंध्र प्रदेश (चार), उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल (तीन-चीन) और बिहार, गुजरात, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा एवं राजस्थान (दो-दो) शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि तेलंगाना के मामले में आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक (एपीजीवीबी) की परिसंपत्तियों और देनदारियों को एपीजीवीबी और तेलंगाना ग्रामीण बैंक के बीच विभाजित करने से संबंधित मुद्दा समाप्त हो गया है।

वित्त वर्ष 2021-22 आरआरबी के संदर्भ में एक अहम साल रहा था। इस समय केंद्र ने विकास पूंजी की सुविधा के लिए दो साल की अवधि में अपने हिस्से के रूप में 5,445 करोड़ रुपये आरआरबी में डालने का फैसला किया था।

वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान आरआरबी का प्रदर्शन सुधरकर कई मापदंडों पर ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया। आरआरबी ने 2023-24 के दौरान 7,571 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया और उनका समेकित पूंजी पर्याप्तता अनुपात 14.2 प्रतिशत के सर्वकालिक उच्च स्तर पर था।

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2004-05 में आरआरबी के संरचनात्मक समेकन की पहल की थी, जिसके परिणामस्वरूप तीन चरणों में ऐसे संस्थानों की संख्या 2020-21 तक 196 से घटकर 43 रह गई।

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का गठन आरआरबी अधिनियम, 1976 के तहत किया गया था। इनके गठन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे किसानों, कृषि मजदूरों और कारीगरों को ऋण और अन्य सुविधाएं प्रदान करना था।

Tags: ‘एक राज्य-एक आरआरबी’ योजना को होगी लागू
Previous Post

सहारनपुर: ईद पर फलस्तीन का झंडा लहराने वाला बिजली विभाग का संविदाकर्मी बर्खास्त

Next Post

बिजनौर जिले में पति की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Next Post

बिजनौर जिले में पति की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Recent Posts

  • पूर्वी दिल्ली में आवासीय इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत, AC में ब्लास्ट की आशंका
  • दिल्ली के न्यायिक अधिकारी ने की आत्महत्या, परिवार ने पत्नी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
  • अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री के बीच सोशल मीडिया पर हुई जुबानी जंग
  • कासगंज जिले में नामकरण संस्कार के दौरान शराब के लिए पानी नहीं देने पर नौ साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या
  • SRH vs KKR, IPL 2026: केकेआर के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगा सनराइजर्स

Recent Comments

  1. revatio dose on गोरखपुर में कार की टक्कर से MBBS छात्र की मौत, कार चालक गिरफ्तार
  2. udenafil fda approval on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  3. cialis other names on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  4. how xenical works on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा
  5. levitra vs viagra on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

पूर्वी दिल्ली में आवासीय इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत, AC में ब्लास्ट की आशंका

पूर्वी दिल्ली में आवासीय इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत, AC में ब्लास्ट की आशंका

May 3, 2026
दिल्ली के न्यायिक अधिकारी ने की आत्महत्या, परिवार ने पत्नी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

दिल्ली के न्यायिक अधिकारी ने की आत्महत्या, परिवार ने पत्नी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

May 3, 2026
अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री के बीच सोशल मीडिया पर हुई जुबानी जंग

अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री के बीच सोशल मीडिया पर हुई जुबानी जंग

May 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in