Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

त्रिवेणी संगम से 1,000 बोतल गंगा जल जर्मनी भेजा गया

admin by admin
April 4, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम के जल की विदेशों में बढ़ती मांग के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को कहा कि गंगा जल की 1,000 बोतलों की पहली खेप जर्मनी भेजी गई है।

उतर प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक यहां आयोजित महाकुंभ मेले में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई।

बयान में कहा गया कि त्रिवेणी के पावन जल की डुबकी से कोई छूट न जाए, इसके लिए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अग्नि शमन विभाग की तरफ से प्रदेश के सभी 75 जिलों में त्रिवेणी का जल पहुंचाया।

प्रयागराज में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के उपायुक्त राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के जसरा की नारी शक्ति महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति की तरफ से त्रिवेणी के गंगा जल की 1,000 बोतलें यहां से जर्मनी भेजी गई हैं।

उन्होंने बताया कि श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के माध्यम से यह जल विदेश भेजा गया है।

सिंह ने बताया कि महाकुंभ आयोजन के समय ही जनपद में बड़े स्तर पर त्रिवेणी के गंगा जल की पैकेजिंग की शुरुआत महिला स्वयं सहायता समूह की तरफ से की गई थी।

जसरा की नारी शक्ति महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति की प्रभारी नमिता सिंह ने बताया कि महाकुंभ के आयोजन के बाद अब तक 50,000 से अधिक बोतल में पैक गंगा जल स्वयं सहायता समूह की उनकी महिलाओं द्वारा भेजा चुका है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में नागपुर के शिव शंभू ग्रुप सोसायटी को 50,000 बोतल त्रिवेणी का जल भेजा गया है।

नमिता ने बताया कि 500 मिलीलीटर की बोतल में यह गंगा जल भेजा गया है, जबकि जर्मनी के लिए 250 मिलीलीटर की बोतल में गंगा जल की खेप भेजी गई।

Tags: 000 बोतल गंगा जल जर्मनी भेजा गयात्रिवेणी संगम से 1
Previous Post

बलरामपुर में महिला की हत्या कर शव नाले में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025: अधिनियम बनाम विधेयक को जाने

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Indonesia Ship Accident: जावा सागर में 243 लोगों से भरा यात्री जहाज पलटा, 130 लापता; 6 शव बरामद

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Hockey : भारत ने चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार जीता जूनियर एशिया कप, विश्व कप का टिकट पक्का

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

September 13, 2026
Next Post

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025: अधिनियम बनाम विधेयक को जाने

Recent Posts

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

by Atul Narain Srivastava
September 13, 2026
0

अयोध्या, बाबा बाजार थाना क्षेत्र के देवइत गांव निवासी 50 वर्षीय हरदेव रावत की ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में...

Indonesia Ship Accident: जावा सागर में 243 लोगों से भरा यात्री जहाज पलटा, 130 लापता; 6 शव बरामद

by admin
September 13, 2026
0

जकार्ता, जावा सागर में करीब 240 यात्रियों को ले जा रहे एक इंडोनेशियाई यात्री जहाज के खराब मौसम के कारण...

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

नयी दिल्ली, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कहा कि ब्रिक्स को आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित रखने और एक...

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के अंदर पाया गया।...

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

बलरामपुर जिले में प्रादेशिक सहकारी संघ (पीसीएफ) के दो गेहूं क्रय केंद्रों से करीब 60 लाख रुपये कीमत का 228.764...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group