Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच: समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मिली धमकी

admin by admin
March 30, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बहराइच, कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता तारिक खान को कथित तौर पर फोन पर धमकी दी है। पुलिस ने रविवार को बताया कि दो दिन पहले की गयी इस फोन कॉल के सिलसिले में जांच शुरू कर दी गयी है।

टेलीविजन समाचार चैनलों पर होने वाली बहसों में मुखर होकर समाजवादी पार्टी का बचाव करने के लिए मशहूर तारिक खान के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कथित बिश्नोई गैंग द्वारा धमकी देने का एक ऑडियो शनिवार शाम से ही सोशल मीडिया पर वायरल है।

सपा प्रवक्ता तारिक खान ने कहा, ‘‘ लगभग दो महीने से मुझे फोन पर गाली गलौज व धमकियों के फोन आते थे, लेकिन मैं उन्हें नजरअंदाज करता था। शुक्रवार रात को जो फोन आया उसने मुझसे गाली गलौज की भाषा में बात की, फिर उसने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की बात की। उसने धमकी दी तो मैंने इसे गंभीर मामला समझते हुए अपनी जिम्मेदारी समझकर बहराइच के पुलिस अधीक्षक और अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सूचना दी। अब इस बातचीत का ऑडियो कहीं से वायरल हो गया है।

तारिक ने कहा, ‘‘मैंने एसपी साहब से कहा है कि यह भी हो सकता है कि ये कोई फर्जी आदमी हो, लेकिन फिर भी उसका पकड़ा जाना जरूरी है। मैंने शुक्रवार की बातचीत तथा अन्य पुरानी जानकारी पुलिस को उपलब्ध करा दी है।

तारिक खान ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी गयी है, अखिलेश ने उन्हें (तारिक को) आगे की कार्यवाही के लिए मंगलवार को लखनऊ बुलाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष यदि आवश्यकता समझेंगे तो प्रदेश के डीजीपी से मिलकर घटना की जानकारी दी जाएगी।

‘पीटीआई-भाषा’ के पास मौजूद ऑडियो रिकॉर्डिंग में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का कथित गुर्गा अपनी बातचीत की शुरुआत ‘‘नंबर तेरा ना आ जाए, सुधर के रहो’’ से करता है। बीच-बीच में अभद्र शब्दों व धमकी जैसी टोन में ‘‘सुधर के रहो’’, ‘‘भाषण थोड़ा सही से दिया करो’’, ‘‘नंबर आ जाएगा तेरा‘‘, ‘‘करके दिखाना पड़ेगा’’, जैसे वाक्य बोलता है।

फोन करने वाला कहता है, ‘‘ मैं लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से बोल रहा हूं। बातचीत में जैसे ही तारिक खान कहते हैं, बिश्नोई! ये कौन है, हम नहीं जानते, इस पर बौखलाकर बिश्नोई का कथित साथी बोलता है, ‘‘ये कौन है, पता चलेगा, रूक दो तीन दिन, बताता हूं- दो तीन दिन में, रूक जा बताता हूं, चल खत्म!’’

इसके साथ ही अभद्र शब्दों के साथ वह फोन बंद कर देता है।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया कि ‘‘ कॉल वास्तव में बिश्नोई गिरोह द्वारा किया गया हो अथवा कोई फर्जी कॉलर हो, लेकिन हमने इसे काफी गंभीरता से लिया है। कॉल करने वाले का नंबर सर्विलांस पर लगाकर उसे ट्रेस किया जा रहा है। उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को इस मामले की जांच सौंपी गयी है।

Tags: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मिली धमकी
Previous Post

बलरामपुर में राप्ती नदी के किनारे महिला झुलसी हुई मिली, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

Ayodhya Ramnavmi: श्रीराम जन्मोत्सव पर्व की हुई शुरुआत, रामनवमी पर सूर्य की किरणें करेंगी रामलला का अभिषेक

Related Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
Next Post

Ayodhya Ramnavmi: श्रीराम जन्मोत्सव पर्व की हुई शुरुआत, रामनवमी पर सूर्य की किरणें करेंगी रामलला का अभिषेक

Recent Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group