Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तराखंड : प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद ‘आर-2’ बंगले को लेकर मिथक फिर चर्चा में

admin by admin
March 19, 2025
in देश, राजनीति
0

उत्तराखंड में प्रेमचंद अग्रवाल के मंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ ही यहां यमुना कॉलोनी में ‘आर-2’ बंगला अपने इस मिथक के कारण एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है कि यहां रहने वाला मंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता।

‘पहाड़-मैदान’ संबंधी अपने विवादित बयान को लेकर घिरे अग्रवाल ने रविवार को पद से त्यागपत्र दे दिया था और अगली सुबह उन्होंने सरकारी बंगला ‘आर-2’ भी खाली कर दिया। उन्हें यह बंगला 2022 में आवंटित हुआ था।

अविभाजित उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के लिए बने इस बंगले को वर्ष 2000 में उत्तराखंड बनने के बाद मंत्रियों के सरकारी आवास के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा।

वर्ष 2002 में नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व में बनी प्रदेश की पहली निर्वाचित सरकार में ‘आर-2’ बंगला सिंचाई मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण को आवंटित किया गया था। हालांकि, देश और विभिन्न राज्यों में मंत्रिमंडल को छोटा रखने के लिए लाए गए 91वें संविधान संशोधन के कारण तिवारी को जुलाई 2004 में अपने मंत्रिमंडल से पांच सदस्यों को हटाना पड़ा जिसमें सजवाण भी शामिल थे।

इसके बाद, 2007 में हरक सिंह रावत इस बंगले में नेता प्रतिपक्ष के रूप में रहे और अपना कार्यकाल पूरा किया। वर्ष 2012 में मंत्री बनने के बाद भी वह इसी बंगले में रहते रहे लेकिन 2016 में हरीश रावत सरकार से अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ बगावत करने के चलते उन्हें मंत्री पद और विधायकी के साथ ही इस बंगले को भी अलविदा कहना पड़ा।

अग्रवाल के भी अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा देने के साथ एक बार फिर से ‘आर-2’ बंगले से जुड़े मिथक को बल मिला है और यह एक बार फिर चर्चा में है।

इसी तरह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवास को लेकर भी यही अंधविश्वास लंबे समय तक चलता रहा कि यहां रहने वाला मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता। वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय बहुगुणा यहां रहने पहुंचे लेकिन 2014 में उन्हें पद छोड़ना पड़ा। इसी डर की वजह से बहुगुणा के स्थान पर मुख्यमंत्री बने हरीश रावत ने भी मुख्यमंत्री आवास में रहने से परहेज किया।

इस बारे में हरीश रावत ने कहा, “जब मैं मुख्यमंत्री बना, तो मुझे इस बंगले के बारे में ऐसी कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन, जब मैंने वहां जाने की तैयारी की, तब तक राजनीतिक हालात ऐसे हो गए कि मैं वहां नहीं जा सका। चुनाव के बाद जाने का सोचा, लेकिन तब तक सरकार ही बदल गई।

वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री बने त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मिथक को तोड़ने की कोशिश की और मुख्यमंत्री आवास में रहने का फैसला किया, लेकिन कार्यकाल पूरा होने से पहले ही 2021 में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

हालांकि, उत्तराखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए मुख्यमंत्री आवास बहुत ‘शुभ’ साबित हुआ और यहां रहते हुए प्रदेश में नया चुनावी इतिहास रचते हुए वह न केवल अपनी पार्टी को लगातार दूसरी बार सत्ता में लाए बल्कि खुद भी दोबारा मुख्यमंत्री बने।

वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत का कहना है कि असल में नेता ही सबसे अधिक अंधविश्वासी होते हैं।

जय सिंह रावत ने कहा, ” हरीश रावत मुख्यमंत्री आवास में इसलिए नहीं गए, क्योंकि उनके मन में यह डर बसा दिया गया था कि जो भी वहां गया, अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सका। जब त्रिवेंद्र सिंह रावत इस मिथक को तोड़ने के लिए वहां रहने गए, तब बीच कार्यकाल में उन्हें भी पद छोड़ना पड़ा, जिससे यह धारणा और मजबूत हो गई।

Tags: आर-2’ बंगले को लेकर मिथक फिर चर्चा में
Previous Post

कड़ी निगरानी में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

Next Post

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बोले गडकरी- सरकार जल्द ही नई टोल नीति की करेगी घोषणा, उपभोक्ताओं को देगी उचित रियायत

Related Posts

क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
Next Post

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बोले गडकरी- सरकार जल्द ही नई टोल नीति की करेगी घोषणा, उपभोक्ताओं को देगी उचित रियायत

Recent Posts

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group