Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Astronaut सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ माह अंतरिक्ष में रहने के बाद पृथ्वी पर लौटे

admin by admin
March 19, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

नासा के अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के पृथ्वी पर लौट आए।

अंतरिक्षयात्रियों को लेकर ‘स्पेसएक्स’ यान के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से प्रस्थान करने के कुछ ही घंटों बाद इसे फ्लोरिडा पैनहैंडल के तेलाहासे जलक्षेत्र में उतारा गया।

एक घंटे के भीतर ही अंतरिक्षयात्री अपने यान से बाहर आ गए। उन्होंने कैमरों की ओर देखकर हाथ हिलाए और मुस्कुराए। उन्हें चिकित्सा जांच के लिए स्ट्रेचर पर ले जाया गया।

दोनों अंतरिक्षयात्री नौ महीने पहले बोइंग की एक परीक्षण उड़ान के जरिये अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे। दोनों अंतरिक्षयात्री पांच जून 2024 को बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू यान में सवार होकर अंतरिक्ष में गए थे और उनके एक सप्ताह बाद ही लौटने की उम्मीद थी। अंतरिक्ष स्टेशन के रास्ते में इतनी सारी समस्याएं आईं कि नासा को अंततः स्टारलाइनर को खाली वापस धरती पर लाना पड़ा और अंतरिक्ष यात्रियों की घर वापसी में देरी हुई।

रविवार को अंतरिक्ष स्टेशन में अन्य अंतरिक्षयात्रियों के पहुंचने से स्पष्ट हो गया था कि अब विलियम्स और विल्मोर की वापसी का रास्ता साफ है। विलियम्स और विल्मोर नासा के निक हेग और रूस के अलेक्जेंडर गोरबुनोव के साथ वापस लौटे।

विल्मोर और विलियम्स ने अंतरिक्ष में 286 दिन बिताए। उन्होंने पृथ्वी की 4,576 बार परिक्रमा की और ‘स्पलैशडाउन’ (यान के उतरने) के समय तक 12 करोड़ 10 लाख मील की यात्रा की।

कैलिफोर्निया में ‘स्पेसएक्स मिशन कंट्रोल’ ने रेडियो पर कहा ‘‘स्पेसएक्स की ओर से आपका घर वापसी पर स्वागत है। हेग ने कहा, ‘‘क्या यात्रा थी। मैंने कैप्सूल में प्रसन्नता का नजारा देखा।

कैप्सूल रूपी यान जब जलक्षेत्र में उतरा तो डॉल्फ़िन इसके चारों ओर चक्कर लगाने लगीं और इस बीच गोताखोरों ने कैप्सूल को ‘रिकवरी शिप’ पर चढ़ाने की तैयारी की। कैप्सूल को ‘रिकवरी शिप’ पर चढ़ाए जाने के बाद इसके किनारों को खोला गया और अंतरिक्ष यात्रियों को एक के बाद एक सहारा देकर उतारा गया।

Splashdown of Dragon confirmed – welcome back to Earth, Nick, Suni, Butch, and Aleks! pic.twitter.com/M4RZ6UYsQ2

— SpaceX (@SpaceX) March 18, 2025

विल्मोर और विलियम्स के अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसने के बाद दुनिया का ध्यान उनकी ओर गया और ‘स्टक एट वर्क’ शब्द गढ़ा गया तथा उन्हें ‘बुच और सुनी’ जैसे नामों से बुलाया जाने लगा।

इससे पहले किसी भी अंतरिक्ष यात्री को इतनी अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ा या उनका मिशन इतना लंबा नहीं खिंचा।

आठ दिन के लिए गए विल्मोर और विलियम्स जल्द ही पूर्ण रूप से स्टेशन क्रू सदस्य बन गए और उन्होंने वहां प्रयोग किए, उपकरण ठीक किए और अंतरिक्ष में चहलकदमी भी की। सुनीता विलियम्स ने नौ बार अंतरिक्ष में चहलकदमी करके रिकॉर्ड बनाया। इस क्रम में उन्हें 62 घंटे लगे। विलियम्स ने अंतरिक्ष में सबसे ज़्यादा चहलकदमी करने का महिला अंतरिक्ष यात्री होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे रहने के दौरान भी विल्मोर और विलियम्स ने बीच-बीच में लोगों को संदेश भेजे और वहां फंसे रहने का दोष किसी पर नहीं मढ़ा। उन्होंने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने शुरू से ही नासा के निर्णयों का समर्थन किया था।

नौसेना के दोनों सेवानिवृत्त कप्तानों-विल्मोर और विलियम्स ने जोर देकर कहा कि उन्हें अंतरिक्ष में अधिक समय बिताने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि यह उनके परिवारों के लिए कठिन है।

विल्मोर (62) अपनी छोटी बेटी के हाईस्कूल के अंतिम वर्ष का अधिकांश समय उससे दूर रहे। उनकी बड़ी बेटी कॉलेज में है। वहीं, विलियम्स (59) को अंतरिक्ष से अपने पति, मां और अन्य रिश्तेदारों को इंटरनेट कॉल करके ही संतोष करना पड़ा।

विलियम्स के रिश्ते के भाई की पत्नी फाल्गुनी पांड्या ने कहा था, ‘‘हमें उनके बारे में चिंता नहीं है क्योंकि वह अच्छी स्थिति में हैं। वह निश्चित रूप से घर आने के लिए उत्सुक हैं।

‘वर्ल्ड हिंदू काउंसिल ऑफ अमेरिका’ की अध्यक्ष तेजल शाह ने बताया कि विलियम्स और विल्मोर की वापसी के लिए अमेरिका के 21 हिंदू मंदिरों में प्रार्थना की गई। वहीं, ह्यूस्टन में विल्मोर के बैपटिस्ट चर्च से भी उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना की गई।

खाड़ी में उतरने के बाद विल्मोर और विलियम्स को अपने प्रियजनों से मिलने से पहले स्पेसएक्स ‘रिकवरी शिप’ से उतरने और ह्यूस्टन के लिए उड़ान भरने तक इंतजार करना होगा। अधिकारियों ने कहा कि तीनों अंतरिक्ष यात्रियों की गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल होने संबंधी जांच की जाएगी और कुछ दिन बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दी जाएगी।

Tags: नौ माह अंतरिक्ष में रहने के बाद पृथ्वी पर लौटे
Previous Post

कौशांबी: भूमि विवाद में 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Next Post

मेरठ: रुपयों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पादरी गिरफ्तार

Related Posts

Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

July 30, 2026
अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

July 30, 2026
कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत
अंतराष्ट्रीय

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

July 30, 2026
Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

July 29, 2026
Next Post

मेरठ: रुपयों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पादरी गिरफ्तार

Recent Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

आज से सावन (श्रावण) मास की शुरुआत हो चुकी है। यह पवित्र महीना केवल भगवान शिव की पूजा तक सीमित...

Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच बृहस्पतिवार को एक-दूसरे के ठिकानों पर मिसाइल दागने का सिलसिला फिर शुरू होने के साथ...

CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने ई-वे बिल प्रणाली में प्रस्तावित दो बदलाव के अमल पर फिलहाल...

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

हरियाली तीज हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। यह त्योहार...

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक,   एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

अयोध्या, सरयू नदी का जलस्तर घटने के बीच गुरुवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विनोद गुप्ता और तहसीलदार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group