Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

15 मार्च इस्लामोफोबिया से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस: UN में बोले राजदूत, धर्म कुछ भी हो, गरिमा, सुरक्षा और सम्मान हो साथ

admin by admin
March 15, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

संयुक्त राष्ट्र, भारत ने कहा है कि वह मुसलमानों के खिलाफ धार्मिक असहिष्णुता की घटनाओं की निंदा करने में संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों के साथ खड़ा है। साथ ही इस तथ्य को स्वीकार करने की आवश्यकता को रेखांकित किया कि धार्मिक भेदभाव एक व्यापक चुनौती है जो सभी धर्मों के अनुयायियों को प्रभावित कर रही है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने शुक्रवार को कहा, ‘‘भारत विविधता और बहुलता का देश है। हम दुनिया के लगभग हर बड़े धर्म के अनुयायियों का घर हैं और भारत चार विश्व धर्मों अर्थात् हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म का जन्मस्थान रहा है। 20 करोड़ से ज्यादा नागरिक इस्लाम का पालन करते हैं, इसलिए भारत दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देशों में से एक है।

हरीश ने इस्लामोफोबिया (इस्लाम को लेकर अनावश्यक भय दिखाना) का मुकाबला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में पूर्ण अधिवेशन की अनौपचारिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक भेदभाव, घृणा और हिंसा से मुक्त विश्व का निर्माण करना अनादि काल से भारत की जीवन पद्धति रही है।

भारतीय राजदूत ने कहा, ‘‘हम मुसलमानों के खिलाफ धार्मिक असहिष्णुता की घटनाओं की निंदा करने में संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों के साथ एकजुट हैं। हालांकि, यह पहचानना भी जरूरी है कि धार्मिक भेदभाव एक व्यापक चुनौती है जो सभी धर्मों के अनुयायियों को प्रभावित करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा दृढ़ विश्वास है कि सार्थक प्रगति का मार्ग इस बात को स्वीकार करने में निहित है कि विभिन्न रूपों में धार्मिक भय हमारे विविध, वैश्विक समाज के ताने-बाने के लिए खतरा है।

हरीश ने शुक्रवार को अपने अभिभाषण की शुरुआत रमजान के पवित्र महीने की बधाई देने के साथ-साथ होली की शुभकामनाएं देकर की, क्योंकि रंगों का यह त्योहार पूरे भारत और दुनिया भर में मनाया जाता है। भारत ने पूजा स्थलों और धार्मिक समुदायों को निशाना बनाकर की जाने वाली हिंसा में चिंताजनक वृद्धि पर चिंता व्यक्त की।

हरीश ने कहा कि इसका मुकाबला केवल सभी सदस्य देशों द्वारा सभी धर्मों के लिए समान सम्मान के सिद्धांत के प्रति सतत प्रतिबद्धता और ठोस कार्रवाई से ही किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी देशों को अपने सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए और ऐसी नीतियों का पालन नहीं करना चाहिए जो धार्मिक भेदभाव को बढ़ावा देती हों। हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि शिक्षा प्रणाली रूढ़िवादिता या चरमपंथ को बढ़ावा न दे।

हरीश ने कहा कि चूंकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस दिवस को मना रहा है, इसलिए यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि ‘‘इस्लामोफोबिया के खिलाफ लड़ाई, सभी रूपों में धार्मिक भेदभाव के खिलाफ व्यापक संघर्ष से अविभाज्य है।’’ उन्होंने राष्ट्रों से एक ऐसे भविष्य की दिशा में काम करने का आग्रह किया, जहां प्रत्येक व्यक्ति, चाहे उसका धर्म कुछ भी हो, गरिमा, सुरक्षा और सम्मान के साथ रह सके।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के 60 सदस्य देशों द्वारा प्रायोजित एक प्रस्ताव को अपनाया था। इसके तहत 15 मार्च को इस्लामोफोबिया से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया गया था।

इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अपने संदेश में कहा कि दुनिया भर के मुसलमान रमजान के पवित्र महीने को मनाने के लिए एक साथ आते हैं, ‘‘कई लोग भय के कारण ऐसा करते हैं – भेदभाव, बहिष्कार और यहां तक ​​कि हिंसा के डर से।

Tags: इस्लामोफोबिया से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस
Previous Post

Watch, दिल्ली में 17 मार्च को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के विरोध प्रदर्शन के साथ, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जंतर-मंतर पर करेगे हनुमान चालीसा का पाठ

Next Post

लखनऊ: बच्ची से बलात्कार का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

September 12, 2026
PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

September 12, 2026
Next Post

लखनऊ: बच्ची से बलात्कार का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Recent Posts

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group