Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

देशभर में हर्षोल्लास से मनाया गया होली का त्योहार, जुमे की नमाज भी शांति के साथ संपन्न

admin by admin
March 15, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

देश में शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच रमजान के दूसरे जुमे के साथ रंगों का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

होली और जुमे(शुक्रवार) की नमाज एक ही दिन होने के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रंगों का त्योहार पारंपरिक उत्साह के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि होली के अवसर पर संभल शहर में पारंपरिक ‘चौपाई का जुलूस’ भी निकाला गया। पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के बाद भड़के दंगों के बाद से संभल में तनाव जैसी स्थिति है।

शाही जामा मस्जिद में नमाज के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। होली की वजह से जुमे की नमाज के निर्धारित समय को एक घंटा बढ़ाकर 2.30 बजे कर दिया गया था। मस्जिद में अपराह्न दो बजकर 30 मिनट पर जुमे की नमाज अदा की गई। मस्जिद के सदर जफर अली ने पहले दोनों समुदायों के सदस्यों से होली मनाने और सौहार्दपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज अदा करने का आग्रह किया था।

संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘संभल जिले में 1,212 स्थानों पर होलिका दहन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। लोगों ने नाच-गाकर और एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर पारंपरिक उत्साह के साथ रंगों का त्योहार मनाया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 60 से अधिक जुलूस निकाले गए।

होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण इस बार पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, जिसके तहत शुक्रवार को संभल शहर में आरएएफ ने फ्लैग मार्च किया। संभल को ड्रोन निगरानी के लिए 29 सेक्टर में विभाजित किया गया था और होली तथा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

राज्य के ही शाहजहांपुर शहर में शुक्रवार को होली पर निकलने वाला ‘बड़े लाट साहब का जुलूस’ कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया। जुलूस के दौरान कुछ बच्चों ने ‘लाट साहब’ पर पत्थर फेंका मगर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक राजेश एस. ने बताया कि लाट साहब का जुलूस कुंचालाल से शुरू होकर पहले फूलमती मंदिर और टाउन हॉल होते हुए वापस कुंचालाल पर संपन्न हुआ। इस दौरान खिरनी बाग चौराहे पर जुलूस के पीछे से पांच-छह बच्चों ने ‘लाट साहब’ पर गुलाल और जूते-चप्पल के बाद एक पत्थर फेंका। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें खदेड़ दिया।

इस सवाल पर कि क्या पुलिस ने लाठीचार्ज किया है, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

कई बड़े शहरों में सुबह के समय मेट्रो समेत सार्वजनिक परिवहन के साधन बंद रहे। मेट्रो सेवाएं दोपहर के बाद शुरू हुईं।

होली और रमजान के महीने में दूसरा जुमा (शुक्रवार की नमाज) इस बार एक साथ पड़े हैं। किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोकने के लिए देश के अनेक राज्यों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी और पुलिस बल गश्त करते रहे।

दिल्ली में एक अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस करीब 300 संवेदनशील इलाकों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से कड़ी निगरानी कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि हर्ष एवं उल्लास से भरा यह पावन-पर्व भारतवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। विभिन्न दलों के नेताओं ने भी देशवासियों को रंगों के इस त्योहार की मुबारकबाद दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश, किसी भी जाति, किसी भी धर्म में त्योहारों की इतनी समृद्ध परंपरा नहीं है जितनी सनातन धर्म में है और त्योहारों के माध्यम से भारत आगे बढ़ता है।

गोरखपुर में पारंपरिक नरसिंह शोभायात्रा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘दुनिया के किसी भी देश, किसी भी जाति, किसी भी धर्म में त्योहारों की इतनी समृद्ध परंपरा नहीं है, जिनकी सनातन धर्म में है। सनातन धर्म में हमारी आस्था है और आस्था ही त्योहारों की आत्मा है। त्योहारों के माध्यम से भारत आगे बढ़ता है।

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘होली का एक ही संदेश है कि एकता से देश अखंड रहेगा। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना पूरी होगी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सनातन धर्म का विरोध करने वालों ने प्रयागराज महाकुंभ के माध्यम से सनातन धर्म के साथ-साथ भारत का सामर्थ्य देखा है। 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु एक घाट पर जुटे और त्रिवेणी के महासंगम में महास्नान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसमें न तो जाति का भेदभाव है और न ही किसी क्षेत्र का।

बाद में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘रंग और उमंग के महापर्व होली के पावन अवसर पर आज गोरखपुर में भगवान नरसिंह जी की भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान नरसिंह जी का अवतार धर्म की विजय, न्याय की स्थापना और सज्जनों के कल्याण का प्रतीक है। उन्होंने कहा, ‘‘उनकी कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है।

एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘होली का है एक संदेश- ‘एकता से ही अखंड रहेगा देश’। रंग, उमंग, उत्साह वाली होली, समता, समरसता, सौहार्द वाली होली, असत्य पर सत्य की विजय की होली, प्रदेश वासियों को रंगोत्सव की पुनश्च शुभकामनाएं।

शोभायात्रा से पहले मुख्यमंत्री होली मनाने के लिए साधु-संतों के साथ जमीन पर बैठे नजर आए। उन्होंने शोभायात्रा में लोगों पर फूल भी बरसाए।

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा, ‘‘देश में रंग व गुलाल के त्योहार, होली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। इसे परम्परागत तौर पर पूरी उमंगों के साथ शान्ति, आपसी भाईचारा व सौहार्द के साथ मनाएं।

पश्चिम बंगाल में लोगों ने डोलजात्रा का पर्व मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिकों के आपसी बंधन मजबूत होने की प्रार्थना की। उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर को उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘बंगाल में प्रत्येक व्यक्ति का जीवन शांति, सद्भाव और प्रेम के रंगों से सराबोर हो और बंगाल के लोगों के बीच प्रेम का बंधन और भी मजबूत हो-इस पवित्र अवसर पर मेरी यही प्रार्थना है। ममता के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी डोलजात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी राज्य की जनता को होली की बधाई दी। हालांकि राज्य के उत्तर 24 परगना जिले में होली के दौरान संघर्ष में आकाश चौधरी (20) की हत्या से होली उत्सव प्रभावित रहा। पुलिस ने बताया कि टीटागढ़ में चौधरी के घर के पास चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोवा में स्थानीय लोगों के साथ-साथ देसी और विदेशी पर्यटकों ने भी होली का उत्सव धूमधाम से मनाया। पणजी का आजाद मैदान पूरी तरह भगवा नजर आ रहा था।

असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को राज्य के लोगों को होली और डोल उत्सव की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, ‘‘रंगों का त्योहार सभी के जीवन को रंगों, खुशियों और समृद्धि से रोशन कर दे। श्री कृष्ण सभी को खूब आशीर्वाद दें। होली की शुभकामनाएं।

हिंसा प्रभावित मणिपुर में बहुसंख्यक मेइती समुदाय ने लगातार दूसरे साल शांति से होली मनाई।

राजस्थान में उल्लास के साथ रंग पर्व मनाया गया। जयपुर में कई विदेशी पर्यटकों को भी होली मनाते हुए देखा गया।

हरियाणा और पंजाब में भी शुक्रवार को होली का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।

पंजाब के आनंदपुर साहिब में ‘होला मोहल्ला’ उत्सव के लिए सिख श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़ रही।

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।

तेलंगाना में हैदराबाद तथा अन्य शहरों में युवाओं और बच्चों को होली की मस्ती में धूम मचाते हुए देखा गया।

हैदराबाद में रहने वाले उत्तर भारतीय समुदाय के लोगों ने बृहस्पतिवार को परंपरागत तरीके से होलिका दहन किया। राजस्थान के मूल निवासियों ने गैर नृत्य किया।

पुलिस ने हैदराबाद में एक साथ अनेक वाहनों के चलने और बिना इच्छा के लोगों पर रंग डालने पर कुछ पाबंदियां लगा रखी थीं, जिस पर भाजपा विधायक राजा सिंह ने कड़ा विरोध जताया।

आंध्र प्रदेश में राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू तथा पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने होली की शुभकामनाएं दीं।

इस बीच, जम्मू कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कुछ ‘धर्मांध’ लोगों ने अल्पसंख्यकों के लिए होली को ‘डरावना’ बना दिया है और इसमें ‘सत्ता में बैठे लोगों की सहमति’ है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व विधायक बांबेर ठाकुर को अज्ञात लोगों ने उस समय गोली मार दी जब वह अपने घर पर होली मना रहे थे। ठाकुर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए और शिमला के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

होली के मौके पर लोकप्रिय कॉमिक पुस्तिका ‘द वर्ल्ड ऑफ बेटी एंड वेरोनिका डाइजेस्ट #38’ का विमोचन हुआ, जिसमें मशहूर पात्र आर्ची और उसके दोस्त होली के बारे में जानते हैं।

आर्ची कॉमिक पब्लिकेशन्स की सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी नैन्सी सिल्बरक्लीट ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि बृहस्पतिवार को जारी उनकी 10 पन्नों की नई कहानी में होली भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके पीछे भारत की सुंदरता की सोच है, जो मैंने यहां देखी है।

Tags: जुमे की नमाज भी शांति के साथ संपन्न
Previous Post

ग्रेटर नोएडा में महिला की हत्या के आरोप में पिता और भाई गिरफ्तार

Next Post

Watch, देवा शरीफ़ दरगाह पर खेली गयी होली, समुदाय के लोगों ने पेश की एकता की मिसाल

Related Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

August 1, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

August 1, 2026
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
Next Post

Watch, देवा शरीफ़ दरगाह पर खेली गयी होली, समुदाय के लोगों ने पेश की एकता की मिसाल

Recent Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group