Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बम की अफवाह के कारण मुंबई से लौटा एअर इंडिया का विमान न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुआ

admin by admin
March 11, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

मुंबई, बम की धमकी के बाद मुंबई वापस लौटी ‘एअर इंडिया’ की उड़ान मंगलवार सुबह अपने गंतव्य न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

‘एअर इंडिया’ के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान ने सभी 303 यात्रियों और एफडीटीएल (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) के कारण चालक दल के नए सदस्यों के साथ उड़ान भरी।

प्रवक्ता ने बताया कि नौ मार्च को जॉन एफ. केनेडी (जेएफके) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जाने वाली ‘एअर इंडिया’ की उड़ान को बम की धमकी के कारण वापस मुंबई भेज दिया गया था। विमान मंगलवार सुबह पांच बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ।

इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि विमान लगभग नौ घंटे तक हवा में रहने के बाद सोमवार सुबह मुंबई लौटा। एक यात्री ने विमान के शौचालय के अंदर ‘उड़ान में बम है’ संदेश वाला एक पत्र देखा था और चालक दल को सतर्क किया था, जिसके बाद विमान को मुंबई भेजा गया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने ‘बोइंग 777-300 ईआर’ विमान की गहन जांच की लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और इसके परिचालन का समय पुनर्निर्धारित कर मंगलवार सुबह पांच बजे रवाना किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार शाम को इस घटना के सिलसिले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

अधिकारी के अनुसार, विमान सोमवार सुबह करीब छह बजे मध्य एशिया में अजरबैजान के ऊपर से उड़ान भर रहा था तभी धमकी भरा संदेश मिला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब अजरबैजान हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में विमान के उतरने का प्रयास असफल रहा तो विमान के कप्तान ने वापसी की व्यवस्था करने के लिए मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारियों से संपर्क किया।

विमानन कंपनी ने पहले कहा था कि उड़ान का समय पुनर्निर्धारित करने तक सभी यात्रियों को होटल में ठहरने, भोजन और अन्य सहायता की पेशकश की गई है।

पिछले माह न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली अमेरिका की विमानन कंपनी की एक उड़ान को संदिग्ध बम की धमकी के कारण मार्ग परिवर्तित कर रोम भेजा गया था।

नागर विमानन मंत्रालय द्वारा सोमवार को राज्यसभा को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल विभिन्न विमानन कंपनी की कम से कम 15 उड़ानों को फर्जी बम की धमकी मिली, जिससे 2020 से अब तक ऐसी धमकियों की संख्या 833 हो गई है।

Tags: बम की अफवाह के कारण मुंबई से लौटा एअर इंडिया
Previous Post

सुलतानपुर: पुलिस लाइन में दारोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Next Post

कौशांबी में कुल्हाड़ी से वार कर मां और बेटे की हत्या, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

September 14, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

September 13, 2026
Next Post

कौशांबी में कुल्हाड़ी से वार कर मां और बेटे की हत्या, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Recent Posts

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group