Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौदह बरस की नाकामियों का हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया

admin by admin
March 4, 2025
in खेल, देश
0

दुबई, अतीत में ऐसा करने में भले ही वे नाकाम रहे हों लेकिन इस बार स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन और हालात से वाकफियत के दम पर भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में मंगलवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी तो आईसीसी टूर्नामेंटों के नॉकआउट मुकाबलों में मिले हर जख्म पर मरहम लगाने का इरादा होगा।

इसके साथ ही 2023 में अपनी धरती पर विश्व कप फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करने का भी यह सुनहरा मौका है जब भारत के दस मैचों के अश्वमेध अभियान पर फाइनल में आस्ट्रेलिया ने नकेल कसी थी ।

यह उतना आसान भी नहीं होगा क्योंकि पैट कमिंस , जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क के बगैर भी आस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत है । कुछ दिन पहले लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ 352 रन के लक्ष्य को हासिल करके उसने एक बार फिर यह साबित कर दिया है।

भारत को आखिरी बार आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में आस्ट्रेलिया पर जीत 2011 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में मिली थी।

भारत को आस्ट्रेलिया ने 2015 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल और 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में हराया । इसके अलावा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 2023 में भी भारत को हराकर खिताब जीता।

इस बार भारतीय टीम चौदह बरस की नाकामियों का हिसाब चुकता करने उतरेगी और उसके आतमविश्वास का कारण टीम में आला दर्जे के स्पिनरों की मौजूदगी है । टूर्नामेंट से पहले टीम में पांच स्पिनरों को शामिल करने के फैसले की काफी आलोचना हुई थी लेकिन दुबई की धीमी पिचों पर अब यह मास्टरस्ट्रोक साबित हो रहा है।

यह भी कहा जा रहा है कि भारत को सारे मैच दुबई में खेलने का फायदा मिल रहा है लेकिन असलियत यह है कि भारतीय टीम ने अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार के प्रयास किये हैं । ऐसा नहीं है कि पिच से इतनी टर्न मिल रही है कि भारतीय गेंदबाजों कामयाब रहे है बल्कि इन पिचों पर उनका संयम कारगर साबित हुआ है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच में पांच विकेट लेने वाले स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने कहा ,‘‘ यहां पिच रैंक टर्नर नहीं है जैसा कि लोग बोल रहे हैं । इससे थोड़ी मदद जरूर मिली है लेकिन आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तो करना ही है।

भारतीय स्पिन चौकड़ी चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ विकेट लिये । उन्होंने 39 ओवरों में 128 डॉट गेंद डाली । केन विलियमसन जैसा धैर्यवान बल्लेबाज भी अक्षर पटेल के सामने संयम खो बैठा और केएल राहुल की स्टम्पिंग का शिकार हो गया।

दूसरी ओर आस्ट्रेलिया के पास एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर एडम जम्पा है । उसे अनियमित स्पिनरों ग्लेन मैक्सवेल और ट्रेविस हेड से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

मैथ्यू शॉर्ट पिंडली की चोट के कारण बाहर हो गए हैं जिससे आस्ट्रेलिया के पास से एक और स्पिन गेंदबाजी विकल्प चला गया । इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने क्रमश: 352 और 273 रन दिये और अब तो बल्लेबाजी के लिये अनुकूल हालात हैं।

ऐसे में विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की चुनौती काफी कठिन होगी।

कप्तान रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद कहा था ,‘‘ यह अच्छा मैच होगा । असस्ट्रेलिया का आईसीसी टूर्नामेंटों में अच्छा खेलने का इतिहास रहा है और अब हमें सब कुछ सही करना है । उम्मीद है कि हम ऐसा करने में कामयाब होंगे।

भारत की नजरें ट्रेविस हेड और कप्तान स्टीव स्मिथ को जल्दी पवेलियन भेजने पर लगी होंगी। खासकर हेड ने पिछले कुछ साल में भारत को काफी परेशान किया है।

टीमें :

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल , हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत , रविंद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट और एडम जम्पा

मैच का समय : दोपहर 2.30 से

Tags: हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया
Previous Post

जेलेंस्की के साथ अभूतपूर्व टकराव के बाद, ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सैन्य सहायता अस्थायी रूप से की निलंबित

Next Post

मुरादाबाद में आईजी के आवास पर तैनात सिपाही की गोली लगने से मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

September 12, 2026
PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

जोमैटो ने COD ऑर्डर पर लगाया नया ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’, स्विगी पर अभी शुल्क नहीं

September 12, 2026
Next Post

मुरादाबाद में आईजी के आवास पर तैनात सिपाही की गोली लगने से मौत

Recent Posts

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group