Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुरादाबाद: महिला वकील का आरोप दो लोगों ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ से किया हमला

admin by admin
March 1, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा कस्बे में एक अदालत परिसर में एक महिला अधिवक्ता के खिलाफ दो लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ से हमला किया। ये लोग दो मामलों में आरोपी हैं, जिसमें वह दूसरे पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रही थी।

महिला वकील के मुताबिक, घटना बृहस्पतिवार (27 फरवरी) को सुबह करीब 10.30 बजे ठाकुरद्वारा तहसील में हुई।

महिला वकील शशिबाला ने अपनी शिकायत में कहा कि बृहस्पतिवार को उनके किराएदार सत्येंद्र ने उन्हें तहसील के मुख्य द्वार के पास छोड़ा। करीब एक मिनट बाद वहां पहले से ही बैठे सचिन कुमार ने अपने रिश्तेदार नितिन कुमार के साथ छिपकर महिला की हत्या करने और उसका चेहरा बिगाड़ने की नीयत से पीछे से उस पर तेजाब (ज्वलनशील पदार्थ) डाल दिया।

सचिन कुमार और नितिन कुमार उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने उसकी कनपटी पर देसी पिस्तौल भी लगा दी और कहा, ‘आज (हम) तुम्हें बहुत अच्छा तोहफा देंगे।

शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि जब उसने शोर मचाया तो अन्य साथी अधिवक्ता उसे बचाने के लिए दौड़े, जिससे दोनों हमलावर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर मौके से भाग गए। तेजाब (एक घातक पदार्थ) ने अधिवक्ता के कपड़े जला दिए, और वह जल गई।

शिकायतकर्ता वकील ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।

महिला अधिवक्ता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि वह सचिन और नितिन के खिलाफ ठाकुरद्वारा अदालत में कुछ मामलों की पैरवी कर रही है, जिसके चलते दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।

पुलिस ने बताया कि सचिन और नितिन के खिलाफ मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाने में बीएनएस की धारा 124 (1) (स्वेच्छा से तेजाब आदि का उपयोग करके गंभीर चोट पहुंचाना) और 351 (3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) कुंवर आकाश सिंह ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘घटना संदिग्ध लग रही है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी किसी दूसरी जगह पर दिखाई दे रहे हैं। और, यह एसिड अटैक का मामला नहीं है; किसी ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल किया गया था। मेडिकल जांच में भी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला पर हमला करने वाले आरोपियों के काशीपुर (उत्तराखंड) में आने-जाने का पता चला है।

Tags: दो लोगों ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ से किया हमला
Previous Post

उत्तराखंड हिमस्खलन: 47 मजदूरों को बचाया गया, एक की मौत

Next Post

Weather: यूपी समेत कई अन्य मैदानी राज्यों में 02 और 03 मार्च को भारी बारिश होने का अलर्ट

Related Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत
उत्तर प्रदेश

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

July 30, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

July 30, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
Next Post

Weather: यूपी समेत कई अन्य मैदानी राज्यों में 02 और 03 मार्च को भारी बारिश होने का अलर्ट

Recent Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में कथित रूप से अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह करने वाले...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस...

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

बलरामपुर जिले के हरैया इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां महिलाओं, बुजर्गों और किसानों...

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने फरार पत्थर व्यापारी टुल्लू मंडल के प्रबंधक और करीबी रिश्तेदार को बृहस्पतिवार...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिकी सेना ने बृहस्पतिवार तड़के कहा कि उसने जॉर्डन में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group