अयोध्या, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक व संरक्षक डा. इंद्रेश कुमार का जन्मदिवस (18 फरवरी) संपूर्ण देश में बड़े हर्ष उल्लास के साथ अलग-अलग समाज के लोग अपने-अपने पूजा पद्धति के आधार पर मनाया गया।
वही, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच व पुस्तकालय वृत्ति उन्नति सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र पुरुष इंद्रेश जी का जन्मदिन समाज सेवा और सांप्रदायिक सौहार्द को प्रोत्साहित करने के लिए अयोध्या अड़गड़ा स्थित इब्राहिम शाह मजजूक के दरगाह पर चादर पेश कर उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ की गई गयी।
अयोध्या करुणानिधान भवन में चल रहे साप्ताहिक श्री रामकथा के पांचवें दिन आचार्य अजय किरण द्वारा उनके द्वारा किए जा रहे मंगल राष्ट्र निर्माण के लिए स्वस्थ व दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए ।
अवध प्रांत प्रभारी डा अनिल कुमार सिंह के द्वारा डा. इंद्रेश कुमार का जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रम किए गए। जिसमें प्रमुख रूप से प्रातः काल गौ माता को चारा खिलाना फल, पशु पक्षियों को दाना, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अयोध्या महानगर शीलदास जी राम सुफलदास जी व काशिफ शेख चौधरी संयोजक की विशेष उपस्थिति रही।
अन्य उपस्थित लोगों में चांद भाई, अरशद भाई, रजत दादा, अहमद रजा, नीरू शर्मा, रेखा शर्मा, पूनम शर्मा, महेशचंद्र शर्मा, विभ्रा, किरण, सीमा, सुदेश, रानी देव सिंह, दिव्या सिंह, सतीश कुमार आदि लोगों के सहयोग से संपन्न हुआ।


