मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंद्रभानु पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 61,710 मतों के अंतर से हराया।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, पासवान को 1,46,397 वोट मिले जबकि प्रसाद को 84,687 मत प्राप्त हुए।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संतोष कुमार 5,459 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
मिल्कीपुर विधानसभा में हुए उपचुनाव में भाजपा के चंद्रभान पासवान ने सपा के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को करारी शिकस्त दी है। पासवान ने 61, 710 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर BJP की पकड़ इस सीट पर और मजबूत कर दी।
जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों के बीच जश्न मनाया गया और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
वहीं, समाजवादी पार्टी के लिए यह हार बड़ा झटका मानी जा रही है। BJP नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की जीत बताया है।
राउंड 31 मतगणना के बाद का रिजल्ट
- BJP- 1,46,397
- SP- 84,687
- Azad samaj- 5459
- Other- 6755
- Total- 2,43,298


