Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सहारनपुर में तंत्र-मंत्र के जरिये खजाना दिलाने का झांसा देकर ठगी; सात गिरफ्तार

admin by admin
February 5, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

सहारनपुर जिले में तंत्र-मंत्र के जरिये खजाना दिलाने और प्रेत बाधा दूर करने का झांसा देकर ठगी करने वाले पिता-पुत्र समेत उनके गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से ठगी कर हासिल किये गये 33 लाख रुपये भी बरामद किये गये हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) सागर जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस ने ठगी की शिकायत करने वाले युवक को भी गिरोह के सदस्य के तौर पर गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र में तीन फरवरी को सोनू सैनी नामक एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत की थी। इसमें उसने आरोप लगाया था कि सलीम, उसके पुत्र अली और मोनू उर्फ इरफान समेत कई लोगों ने मिलकर तंत्र विद्या के जरिये खजाना दिलाने के बहाने उससे 33 लाख रूपये की ठगी की है।

जैन ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि शिकायतकर्ता सोनू सैनी भी ठगी में शामिल था। उसने इस गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अपने दोस्त वीरेन्द्र दहिया ओर उनके परिवार को गुमराह करते हुए उनसे तंत्र-मंत्र के बहाने 33 लाख रूपये की ठगी की थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मंगलवार रात नोशेरा पुल के पास से गिरोह के छह सदस्यों- सलीम, उसके बेटे अली और अन्य अभियुक्तों मोनू उर्फ इरफान, रुस्तम, सुनील और बिट्टू के साथ-साथ शिकायकर्ता सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया।

जैन ने बताया कि पकड़े गये लोगों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि वे लोगों को तंत्र विद्या के जरिये चमत्कार के झूठे आश्वासन देकर उन्हें विश्वास में लेने के बाद ठगी का काम करते हैं।

उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सोनू हरियाणा निवासी वीरेन्द्र दहिया का दोस्त है और उसका वीरेन्द्र के घर आना जाना था। सोनू ने ही वीरेन्द्र को बताया था कि उसके घर में भूत प्रेत का साया है और वह ऐसे लोगों को जानता है जो तंत्र-मंत्र के जरिये इस साये को समाप्त कर सकते हैं। बाद में सोनू वीरेन्द्र के घर पर सलीम और उसके बेटे अली को लेकर पहुंचा, जहां पिता-पुत्र ने कुछ तंत्र क्रियायें कीं।

जैन के मुताबिक सलीम और उसके बेटे अली ने दहिया को बताया कि इस घर में भूत-प्रेत का साया ही नहीं बल्कि घर की जमीन के नीचे 33 किलोग्राम सोना भी दबा हुआ है। पिता-पुत्र ने कथित रूप से सोने के सिक्के निकालकर भी दिखाये। इससे दहिया को उन पर भरोसा हो गया। सलीम और अली ने दहिया को बताया कि उसके घर में दो हांडियों में 33 किलोग्राम सोना दबा है। जमीन से सोना निकालने की एवज में एक लाख रूपये प्रति किलो की दर से सौदा तय हो गया।

जैन ने बताया कि इस गिरोह ने एक सुनसान इलाके में वीरेन्द्र की पत्नी, भाभी और बहनोई को बुलाकर उनसे 33 लाख रूपये जबरन ले लिये। इस पैसे को देखकर गिरोह के अन्य सदस्यों की नीयत खराब हो गयी और मोनू ने पिता-पुत्र को तमंचे से आतंकित करके वे रूपये लूट लिये और फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि दहिया ने सोनू सैनी से अपने पैसे वापस मांगे। साथ ही धमकी भी दी कि अगर पैसा वापस नहीं मिलेगा तो वह उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा देगा। पुलिस की गिरफ्त में फंसने के डर से सोनू ने थाने में ठगी के आरोप में तहरीर दे दी और पुलिस को आरोपियों की जानकारी भी दी। पुलिस को जांच में पता चल गया कि सोनू भी इस गिरोह का ही हिस्सा है। पुलिस ने मोनू के यहां से 33 लाख रूपये की रकम बरामद कर ली है।

Tags: सहारनपुर में तंत्र-मंत्र के जरिये खजाना
Previous Post

महिला ने अपनी जान पर खेलकर गहरे कुएं में गिरे पति को बचाया

Next Post

अमेरिका के ओहायो में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल; संदिग्ध की तलाश

Related Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत
उत्तर प्रदेश

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

July 30, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

July 30, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
Next Post

अमेरिका के ओहायो में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल; संदिग्ध की तलाश

Recent Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

आज से सावन (श्रावण) मास की शुरुआत हो चुकी है। यह पवित्र महीना केवल भगवान शिव की पूजा तक सीमित...

Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच बृहस्पतिवार को एक-दूसरे के ठिकानों पर मिसाइल दागने का सिलसिला फिर शुरू होने के साथ...

CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने ई-वे बिल प्रणाली में प्रस्तावित दो बदलाव के अमल पर फिलहाल...

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

हरियाली तीज हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। यह त्योहार...

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक,   एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

अयोध्या, सरयू नदी का जलस्तर घटने के बीच गुरुवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विनोद गुप्ता और तहसीलदार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group